रुद्रपुर देवरिया पेट्रोल डीजल के समस्या को लेकर जमा खोरी पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में शुक्रवार को एसडीएम हरिशंकर लाल, पूर्ति निरीक्षक गुफरान शेख ,नायव तहसीलदार अनिल तिवारी के साथ रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम जोगिया खुर्द में छापेमारी की जहां दो लोगो के घर से 3550 लीटर अवैध डीजल बरामद किया।पेपर मांगने पर कोई डीजल खरीद के कागजात नहीं दिखाये गया।
बताते चले की वर्तमान समय पेट्रोल और डीजल की अभाव है ,जिसको लेकर जमाखोरों की चांदी हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर छापे मारी अभियान चलाया गया जिसमें संयुक्त टीम ने जोगिया खुर्द के रामानंद पुत्र बिकाऊ यादव के पास से तीन ड्रम में 550 लीटर तथा वीर बहादुर पुत्र महेश के वहां से 15 ड्रम में 3000 लीटर डीजल बरामद किया गया ।इस दौरान इन लोगों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाई गए एसडीएम ने इन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की है तथा डीजल को पुलिस को सुपुर्द कर दी गई।जानकारी के अनुसार इन लोगों के पास ट्रैक्टर कंबाइंड रेपर आदि कृषि यंत्र है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें