देवरिया, 23 मार्च। अध्यक्ष नीलामी समिति जजी, देवरिया रवि यादव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर स्थित पुख्ता कैण्टीन की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 27 मार्च 2026 को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया दीवानी न्यायालय परिसर के दस कक्षीय न्यायालय भवन स्थित केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें