देवरिया 23 मार्च।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-727ए (गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर-मै मैरवा मार्ग) स्थित देवरिया आरओबी पर मरम्मत कार्य के चलते 27 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। आरओबी पर वियरिंग कोट एवं एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत कार्य के कारण उक्त अवधि में यातायात प्रभावित रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
सलेमपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को रूद्रपुर मोड़ से डायवर्ट कर रामचक, रूद्रपुर बाइपास होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर व रामलक्षन मार्ग के जरिए गौरीबाजार होकर गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा। वहीं गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन मुख्य मार्ग (देवरिया आरओबी) से होकर देवरिया, सलेमपुर आदि के लिए प्रस्थान करेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें