Good Daily News...


गुरुवार, 12 मार्च 2026

इतिहास की 12 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 12 मार्च 2026*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 30:32 तक (24+6:32=30:32)

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 24:44 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा

*💫करण-* तैतिल - 17:30 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्धि - 09:57 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 18:27

*🌙चन्द्रोदय-* 26:44

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:07 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:29

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी नवमी 30:32 (यानी अगले दिन शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पहले 06:32 तक 24+06:32 = 30:32) तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:44 तक , भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी) , तिर्थंकर दिवस (जैन) , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती , श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती , डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930) , मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस (1968 , 1992) , राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो स्थापना दिवस (41वाँ) , तिब्बती महिला विद्रोह दिवस (67वाँ) , साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस , कुंज दिवस (Arbor Day ,चीन) , Youth Day (Zambia) , Aztec New Year (Mexico) व विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day , हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी दशमी पूर्णरात्रि , व्यतीपात पुण्यम्।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् ,*

       *साधु वेत्ति यत: स्वयम्।*

*मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,*

      *बुधप्रोक्तं  न  वेत्ति स:।।*

*भावार्थ--*

       _अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ , वह उन्हें अपने आप जान लेगा और अपने गुण बुद्धिहीन (मूर्ख) मनुष्य को तो कतई न बताएँ , वह उन्हें समझ ही नहीं सकेगा l_


*12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


538 - ओस्ट्रोगोथ्स के राजा विटिगेस ने रोम की अपनी घेराबंदी समाप्त की।

1365 - ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1496 - यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।

1609 - अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।

1612 - बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान की मौत हुई।

1664 - ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।

1734 - साल्ज़बर्गर्स जॉर्जिया की ब्रिटिश कॉलोनी के सवाना नदी के पास पहुंचा।

1737 - गैलीलियो का शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्रोस के चर्च में लाया गया।

1755 - अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।

1872 - भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।

1894 - कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।

1904 - ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (लिवरपूल से साउथपोर्ट) चली।

1922 - महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।

1926 - डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।

1928 - कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।

1930 - महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इसका उद्देश्‍य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए 'नमक क़ानून को तोड़ना' था।

1938 - जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया। 

1942 - ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1954 - भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।

1958 - ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।

1959 - तिब्बती महिलाओं ने चीन के खिलाफ पर्दशन शुरू किया।

1970 - अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।

1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।

1993 - मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें लगभग 257 लोग मारे गए थे और लगभग 800 लोग घायल हो गए थे। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।

2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।

2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित किया।

2004 - लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ किया।

2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ किया।

2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।

2008 - अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। 

2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

2011- परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी।

2018 - नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की  मौत हुई।

2019 - प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवादियों को धन उपलब्‍ध कराने के मामले में कश्‍मीरी कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की एक करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की।

2019 - इथोपियन एयरलाइंस हादसे के बाद भारत समेत नौ देशों में बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगी।

2020 - केन्‍द्र ने कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाने के लिए 15 अप्रैल 2020 तक सभी पर्यटक वीजा निलंबित किए व महामारी अधिनियम 1897 की धारा-2 के प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया।

2020 - अमेरिका ने COVID-19 महामारी के कारण यूरोप से यात्रा निलंबित की।

2021 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से डांडी यात्रा (दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ)को झंडी दिखाकर रवाना किया व ‘अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

2021 - क्वाड देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के नेताओं का पहला शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये आयोजित किया गया।

2021 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RH-560 साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया।

2022 - दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में आग लगने से 7 लोगों की मौत हुई व 30 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हुई।

2022 - फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों , जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बातचीत हुई।

2022 - कोलकाता के तंगरा इलाके में चमड़े के कारखाने में भीषण आग लगी।

2022 - सऊदी अरब में 81 लोगों को मौत की सजा दी गई , 1980 का रिकॉर्ड टूटा।

2023 - महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार का टायर फटने से उसमें सवार 6 लोगों की मौत हुई।

2023 - भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री ने अरब सागर में फ्रेंच नेवी के जहाजों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास 'एमपीएक्स' में भाग लिया।

2023 - दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट पर दो नावों के पलटने से 8 लोगों की मौत हुई।

2023 - पीएम मोदी ने कर्नाटक के हुबली में विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया।

2023 - ईरान के तबरेज शहर में  एक विस्फोट के बाद तीन रिहायशी इमारतें गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई और 5 अन्य घायल हुए।

2023 - नेपाल के सिंधुली में एक बस पहाड़ी से टकरा जाने से 6 लोगों की मौत हुई व 28 घायल हुए।

2024 - एक रोमानियाई अदालत ने फैसला सुनाया कि एंड्रयू टेट व उसके भाई को मानव तस्करी के लिए रोमानियाई मुकदमे के बाद ही यूके को प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

2024 - मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2024 - राजस्थान के पोकरण में हुए 'भारत शक्ति युद्धाभ्यास' में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हुआ।

2024 - रूसी रक्षा मंत्रालय का कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी सवार 15 लोग मारे गए।

2025 – नई दिल्ली में ‘Water Sustainability Conference 2025’ का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने किया।

2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


*12 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*


1911 - लोकप्रिय गोवा, दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर और भाऊसाहेब बंदोदकर का जन्‍म हुआ।

1913 - महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्‍म हुआ।

1927 -  अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्‍म हुआ।

1962 -  तिरुचिरापल्ली स्थित एनजीओ ग्रामालय के संस्थापक (तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजसेवी) एस दामोदरन का जन्‍म हुआ।

1984 - बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ।

2001 - दक्षिण कोरियाई गायक और अभिनेता किम मिन-क्यु का जन्म हुआ।

2003 - अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल मालिना वीसमैन का जन्म हुआ।


*12 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*


604 -  ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्तकर्ता पोप ग्रेगरी प्रथम 

1960 - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन हुआ।

1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।

1999 - 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।

2008 - विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2010 - एक भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ प्रहलाद चुन्नीलाल वैद्य का निधन हुआ।

2012 - आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल बी. जे. दीवान का निधन हुआ।

2020 - ब्रितानी भाषाविद् जॉन लियोन का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2020 - ऑस्ट्रेलियाई जैज़ संगीतकार डॉन बरोज़ (91) का निधन हुआ।

2021 -  क्रोएशियाई वॉटर पोलो खिलाड़ी इवो ट्रंबिक का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी रॉक गिटारवादक बैरी बेली (73) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी एथलीट डिक फॉस्बरी (76) का निधन हुआ।

2023 - चेक समकालीन शास्त्रीय संगीतकार, कलात्मक निर्देशक और शिक्षक मारेक कोपेलेंट का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश विकलांगता  प्रचारक और पैरालंपिक एथलीट  सुसान कुनलिफ़-लिस्टर (87) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी बिल प्लमर (71) का निधन हुआ।


*12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी)।

🌟 तिर्थंकर दिवस (जैन)।

🌟 श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती।

🌟 श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती।

🌟 डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930)।

🌟 मॉरीशस गणराज्य / राष्ट्रीय दिवस (1968 , 1992)।

🌟 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो स्थापना दिवस (41वाँ)।

🌟 तिब्बती महिला विद्रोह दिवस (67वाँ)।

🌟 साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस।

🌟 कुंज दिवस (Arbor Day, चीन)।

🌟 Youth Day (Zambia)।

🌟 Aztec New Year (Mexico)।

🌟 विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day, हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ईरान युद्ध के चलते उन्होने आपदा में अवसर देखा, आरोप है कि ऐजेंसी के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789