Good Daily News...


मंगलवार, 10 मार्च 2026

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ सिविल जज सी0डी0 ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 





आज दिनांक 10.03.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा निरूद्ध कैदियों के रिहाई हेतु जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया गया।  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कारागार के पाकशाला का निरीक्षण कर मानक के अनुसार भोजन देने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायाधीश द्वारा कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर बन्दियों से व्यक्तिगत मिलकर उनकी समस्या के निदान हेतु कारागार अधीक्षक को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा ऐसे बन्दी जिनकी जमानत माननीय न्यायालय से हो चुकी है परन्तु जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्व है उसके संबंध में अधीक्षक जिला कारागार देवरिया को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने वृद्ध बंदियों एवं असाध्य रूप से बीमार बंदियों  तथा महिला बैरक  में  निरुद्ध महिलाओं के साथ  रहने वाले बच्चों को  आवश्कता पड़ने पर चिकित्सीय सुविधा तत्काल प्रदान करने हेतु विशेष निर्देश दिया गया

इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक आशीष रंजन,  कारापाल राजकुमार वर्मा व जेल वार्डन उपस्थित रहें।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ईरान युद्ध के चलते उन्होने आपदा में अवसर देखा, आरोप है कि ऐजेंसी के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789