*ईरान पर इज़रायल के सैन्य हमले के बाद, इज़रायल ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है।
* यह कदम संभावित ईरानी जवाबी हमलों से सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
* सुरक्षा के मद्देनज़र हवाई सीमा और सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
* और सायरन बजाकर नागरिकों को सतर्क किया गया है।
*इज़रायली रक्षा मंत्री के अनुसार, इस हमले को ‘शील्ड ऑफ जुदाह’ ऑपरेशन के तहत किया गया और इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
*ईरान रिजीम से जुड़े एक दर्जन से ज़्यादा ठिकानों पर हमला
* ईरान के राष्ट्रपति के घर को टारगेट किया गया है।
* इजराइल ने इस ऑपरेशन का नाम दिया है, ‘Shield Of Judah’.
* सेंट्रल और ईस्टर्न तेहरान में कई जगहों पर बम धमाके हुए हैं।
*ईरान की इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री के हेडक्वार्टर और तेहरान एयरपोर्ट को टारगेट किया गया है।
*ईरान पर हुए इज़रायल के हमले के बाद, ईराक में भी हाई अलर्ट जारी
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।
*इज़राइली वायु सेना ने मध्य तेहरान में ईरानी IRGC से जुड़े दर्जनों ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं..
* रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के अन्य हिस्सों में भी ताज़ा हमलों की खबर सामने आ रही है।
* हालांकि, आधिकारिक स्तर पर नुकसान और हताहतों की पुष्टि का इंतज़ार है।
*क्षेत्र में तनाव तेज़ी से बढ़ रहा है और हालात पर वैश्विक नज़र बनी हुई है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें