जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवरिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
समिति के सदस्य कमलेश पाण्डेय (मा० सदस्य, जिला पंचायत), डॉ० शोभा शुक्ला, फादर सिन्जोजान (संत पुष्पा मिशन), विस्मिल्ला लारी (पूर्व सदर, अंजुमन इस्लामिया), दामोदर दास (ग्रंथी, गुरु सिंह सभा, देवरिया), राजेश नारायण दास (उत्तराधिकारी, मनोकामना पूर्ण श्री हनुमान जी मंदिर), डॉ० राधेश्याम शुक्ला, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, रत्नेश्वर शुक्ल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के प्रारंभ में सभी सम्मानित सदस्यों को पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समिति के उद्देश्यों एवं जनपद में अमन-शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी सदस्यों ने आगामी होली एवं ईद के पर्व की जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही अपील की कि सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जिला एकीकरण समिति देवरिया अपने उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रिय भूमिका निभाए, ताकि यह समिति प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सके।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें