रूद्रपुर (देवरिया)। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बुधवार को जरूरतमंदों के बीच ऊनी ब्लैंकेट का वितरण किया गया। यह वितरण रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही के निर्देश पर किया गया। बदलते मौसम और हल्की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को यह सहायता उपलब्ध कराई गई।
रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि मौसम में बदलाव के समय जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुंचाना रेडक्रॉस का दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे और सेवा कार्य निरंतर चलते रहें। ब्लैंकेट पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य राणाप्रताप सिंह, डॉ. एसएन त्रिपाठी, रामप्रवेश भारती, राजू रसीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आजीवन सदस्य राणाप्रताप सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस हर परिस्थिति में समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है। मानव सेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है। वहीं डॉ. एसएन मणि त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना रेडक्रॉस की प्राथमिकता है और आगे भी मौसम व आवश्यकता के अनुसार ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें