Good Daily News...


बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

आज का राशिफल


      


 *04 फरवरी 2026 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार - व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा । भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

 आज का दिन सही रहेगा । बेवजह किसी से विवाद होने से बचें । कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा ।  प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा ।  मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

पढ़ाने का अनोखा तरीका👇


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन सही रहेगा ।  नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सही रहेगा ।  मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सामान्य रहेगा ।  रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन उत्तम रहेगा । विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 आज का दिन बेहतर रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार बढेगा । मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें । लाभ के अन्य  अवसर मिल सकते हैं। धर्म - कर्म में रूचि बढ़ेगी । शुभ समाचार मिल सकता है । दुष्टजन से दूर ही रहे । स्वास्थ्य लाभ वृद्धि होगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की 04 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 04 फरवरी 2026*

                 *बुधवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 24:12 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 22:13 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी 

*💫करण-* वणिज - 12:22 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* अतिगण्ड - 25:03 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 18:02

*🌙चन्द्रोदय-* 20:37

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 28:20 तक

*🌛पश्चात्-* कन्या

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:35 से 13:57

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 24:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , शुक्र उदय पश्चिम में 10:27 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:25 से 24:10 तक , राजयोग 22:13 तक  , संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार) , श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार , 2026) , श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस , पं. भीमसेन जोशी जयन्ती , स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका) , अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस , विश्व कैंसर दिवस व चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 24:25 तक पश्चात् पंचमी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*प्राज्ञोपसेविनं    वैद्यं* 

    *धार्मिकं प्रियदर्शनम्।* 

*मित्रवन्तं सुवाक्यं च* 

    *सुहृदं परिपालयेत् ।।* 

        ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-४५

 *अर्थात्👉* 

      _जो विद्वानों की सेवा में रहने वाला, वैद्य, धार्मिक, देखने में सुन्दर, मित्रों से युक्त तथा मधुरभाषी हो, ऐसे सुहृद् की सर्वथा रक्षा करनी चाहिए।_

2025

*4 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।

1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

1924- महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

1948- - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।

2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

2008 -उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।

2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।

2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

2011- आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। 

2014- माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।

2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5  करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।

2021 - ब्रिटेन ने फाइजर इंक और एस्‍ट्राजेनेका की कोविड वैक्‍सीन का संयुक्‍त परीक्षण शुरू किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चौरी-चौरा कांड के शताब्‍दी समारोह का उद्घाटन किया।

2021 - असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने मजुली जिले में राज्‍य के पहले हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया।

2022 - गणतंत्र दिवस 2022 की नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी को सर्वश्रेष्ठ मंत्रालय की झांकी , उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी , संकलनकर्ता - मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) , भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी चुना गया व इससे सम्बंधित बहुत से परिणाम निकाले।

2022 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने अपने "वेस्ट टू वेल्थ" मिशन के तहत "स्वच्छता सारथी फैलोशिप 2022" की घोषणा की।

2023 - पाकिस्तानी रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक गिरावट के साथ 276.58 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा।

2023 - अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को समुद्र के ऊपर मार गिराया।

2023 - तमिलनाडु भगदड़ में 4 महिलाओं की मौत व 11 घायल हुए।

2024 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

2024 - दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार-दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला संपन्न हुआ।

2025 - स्वीडन के स्कूल परिसर फायरिंग में हमलावर समेत करीब 10 लोगों की मौत हुई।

 

*4 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

1908 - अबू सईद मोहम्मद मखदूम मोहिउद्दीन हुजरी, भारत से उर्दू के एक शायर।

1922 - पंडित भीमसेन जोशी, भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।

1938 - बिरजू महाराज - भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।

1943 - पद्मा सुब्रह्मण्यम - भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।

1957 - कृष्ण पाल गुर्जर - भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं।

1974 - उर्मिला मातोंडकर, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

1977 - कनक साहा - खगोल भौतिकी तथा खगोल विज्ञान के प्रसिद्ध विद्वान ।


*4 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस, गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

1993 - दौलत सिंह कोठारी - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।

2001 - पंकज रॉय, क्रिकेटर। (जन्म- 1928)

2002 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया।

2021 - द्विजेंद्र नारायण झा  एक भारतीय मार्क्सवादी इतिहासकार थे।

2021 - विकास शर्मा - भारतीय समाचार चैनल 'रिपब्लिक भारत टीवी' के जाने-माने एंकर थे।

2023 - पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम (आधुनिक भारत की मीरा , 77) का निधन हुआ।

2024 - नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब (82) का निधन हुआ।

2025 - पुर्तगाली लेखिका और कवयित्री मारिया टेरेसा होर्टा (87) का निधन हुआ।


*4 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि (मराठी कैलेण्डर अनुसार)।

🌟 श्री शिवाजी जयन्ती (मितिनुसार, 2026)।

🌟 श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।

🌟 पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।

🌟 स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस।

🌟 विश्व कैंसर दिवस।

🌟 चौरी चौरा दिवस {1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)}।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

सभी बच्चों को लगाया जाए एमआर का टीका: डॉ सिन्हा

 

-16 फरवरी से विद्यालयालयों में चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान


देवरिया, 03 फरवरी, 2026। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुवनी  के सभागार में मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा की अध्यक्षता में एमआर टीकाकरण अभियान से सम्बंधित ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक की गईं। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण एमआर अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिया। 

डॉ सिन्हा ने कहा कि यह विशेष अभियान 16 से 27 फरवरी, 2026 तक चलेगा। जिले में कक्षा 1 से 5 वीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों एवं मदरसा के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में 5 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों को एम-आर टीका का अतिरिक्त डोज लगाया जाएगा, भले ही इ


स अभियान से पहले बच्चों को टीका लगाया जा चुका हो। उन्होंने कहा कि अभियान अभियान की सफलता के लिए माइक्रो प्लान पर विस्तार से चर्चा की जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। टीकाकरण से एक से दो दिन पहले विद्यालय स्तर पर डॉक्टरों, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी जाए, जिससे बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में किसी तरह का कोई  समस्या न हो।

बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शम्भू प्रसाद, एआरओ राकेश चंद्र, बीपीएम विशाल प्रताप सिंह, बीसीपीएम बांसवीर, सीफार व जेएसआई के जिला प्रतिनिधि, आइसीडीएस, शिक्षा विभाग सहित एएनएम मौजूद रहीं।

Share:

संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट का उद्देश्य अत्याधुनिक खेल अवसंरचना के माध्यम से 2032 और 2036 ओलंपिक के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं की मजबूत श्रृंखला विकसित करना

 




संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट का उद्देश्य अत्याधुनिक खेल अवसंरचना के माध्यम से 2032 और 2036 ओलंपिक के लिए ग्रामीण प्रतिभाओं की एक मजबूत श्रृंखला विकसित करना है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित कान्हौली, श्रीनेट ग्लोबल स्कूल परिसर में देश का पहला ग्रामीण पैरा आर्चरी सेंटर स्थापित करने के लिए संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस केंद्र का उद्देश्य पैरा तीरंदाजों को ओलंपिक के लिए तैयार करना है।

यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें इंडियन ऑयल आउटडोर 70-मीटर रेंज (नाइट प्ले सुविधा सहित) तथा ONGC और STCI फाइनेंस लिमिटेड द्वारा समर्थित हाई परफॉर्मेंस इंडोर आर्चरी सेंटर शामिल हैं। यहां जर्मनी का बायोमैकेनिक्स रिंग शॉट वीडियो एनालिसिस सिस्टम, स्विट्ज़रलैंड का डार्टफिश, अमेरिका का मेंटिस सॉफ्टवेयर, इटली का K-Force प्लेटफॉर्म, VO2 एनालिसिस, EEG और EMG जैसी उन्नत तकनीकों के माध्यम से स्पोर्ट्स MRI स्तर का विश्लेषण किया जाएगा।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के लिए IOCL के प्रयासों का हिस्सा है। IOCL ने पैरा एथलीटों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने हेतु पैरालंपिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के साथ भी सहयोग किया है।

IOCL की कार्यकारी टीम, जिसमें मुकेश दास (ED HR, इंडियन ऑयल), राजेश सिंह (ED एवं स्टेट हेड UP, IOCL), श्री मिश्रा (चीफ जनरल मैनेजर HR, IOCL), लखनऊ से DGM (HR) श्री बी. एल. पाल, दिल्ली से चीफ मैनेजर (HR) IOCL, श्री संजीव राय (अकाउंटेंट, IOCL लखनऊ) तथा गोरखपुर जिले के अन्य IOCL अधिकारी शामिल थे, ने श्रीनेट ग्लोबल स्कूल परिसर का दौरा किया और विकसित की गई अवसंरचना व प्रयासों की सराहना की।

Share:

आज का राशिफल



      


 *03 फरवरी 2026 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द व थकान रह सकती है। आराम करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा  । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏



  

     *आज दिनांक 👉*

     * 03 फरवरी 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 24:43 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 22:11 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी 

*💫करण-* तैतिल - 13:14 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* शोभन - 26:38 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 07:08

*🌄सूर्यास्त-* 18:01

*🌙चन्द्रोदय-* 19:37

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 15:18 से 16:40

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वितीया 24:43 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:11 तक , बुध धनिष्ठा नक्षत्र कुम्भ राशि में 21:52 पर , राजयोग 22:10 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , शब - ए - बारात (मुस्लिम) , स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती , मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस व श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 24:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*शैले शैले न माणिक्यं*

       *मौक्तिकं न गजे गजे ।*

*साधवो  न  हि  सर्वत्र*

       *चन्दनं  न  वने  वने  ।।*

*भावार्थ👉*

        हर पर्वत पर माणिक नहीं होते, हर हाथी के गण्डस्थल पर मोती नहीं होते, साधु सर्वत्र नहीं होते तथा हर वन में चंदन नहीं होता । तात्पर्य यह है कि दुनिया में भली चीजें प्रचुर मात्रा में सभी जगह नहीं मिलतीं अपितु दुर्लभ होती हैं।


*3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1503 - पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।

1760 - सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

1815 - विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।

1916 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।

1925 - भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।

1934 - पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।

1942 - जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।

1945 - रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।

1954 - इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।

1970 - भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।

1972 - जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।

1988 - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।

1999 - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।

1999 - विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।

2003 - भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

2005 - भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।

2006 - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।

2007 - चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2007 - इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।

2008 - कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।

2008 - ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।

2009 - ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।

2009 - फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।

2009 - गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

2012- सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।

2017 - चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।

2018 - भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

2019 - अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।

2019 - ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।

2019 - हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बनावाली की बेटी मनीषा ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।

2020 - संयुक्‍त अरब अमारात में 80 ट्र‍िलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।

2020 - सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया ।

2020 - चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।

2020 - केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि ( तीनों केरल में )।

2021 - एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो 'एयरो इंडिया 2021' बेंगलुरू में शुरू हुआ।

2021 - म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज किया।

2021 - अमरीका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट पांच वर्ष के लिए बढ़ाई।

2021 - पाकिस्तान ने एक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया MS।

2022 - हर‍ियाणा के स्‍थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।

2022 - भारत और ब्रिटेन ने नई दिल्‍ली में संयुक्त राष्ट्र पर संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत की।

2022 -  जम्‍मू-कश्‍मीर (J&K) में भयंकर सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हुई।

2022 - इदलिब में अमरीका की सेना की छापेमारी में 6 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए एवं पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में भी 13 आतंकवादियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई।

2023 - दुनिया की सबसे लम्‍बी यात्रा पर निकला नदी क्रूज गंगा विलास अपनी 50 दिवसीय लंबी यात्रा कर बांग्लादेश पहुंचा , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री भिवानी।

2023 - उपराष्ट्रपति ने फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया।

2023 - श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया।

2024 - पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

2024 - प्रथम सर्वेक्षण विशाल मालवाहक जहाज, आईएनएस संध्याक को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

2024 - गाजा के शरणार्थी क्षेत्र में बमबारी में एक ठिकाने पर बच्चे व महिला सहित 14 की मौत हुई 80+ घायल हुए।

2025 - डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको से आयात पर टैरिफ एक महीने के लिए रोका।

2025 - भारत की पहली फेरेट अनुसंधान सुविधा का लोकार्पण, गर्भिणी-दृष्टि का शुभारंभ, और टीएचएसटीआई और संद्योता नुमान्डीस प्रोबायोस्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता हुआ।


*3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1816 - राम सिंह - 'नामधारी संप्रदाय' के संस्थापक।

1821 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल - एक ब्रिटिश चिकित्सक थीं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।

1909 - सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1938 - वहीदा रहमान - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

1952 - दीप्ति नवल - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।

1958 - रीमा लागू - हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।

1964 - रघुराम राजन - भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।

1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता।

1996 - दुती चन्द - भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी।


*3 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1951 - चौधरी रहमत अली - पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।

1969 - सी. एन. अन्नादुराई - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1978 - महाकवि शंकर कुरुप।

1979 - राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।

1983 - मोहम्मद अलीमुद्दीन - मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2000 - अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।

2007 - देवीदास ठाकुर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2012 - राज कंवर - भारत में स्थित एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता थे।

2016 - बलराम जाखड़ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।

2018 - हुकुम सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे MKS।

2020 - असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रणव गोगोई का निधन हुआ।

2022 - अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी इस्लामिक स्टेट का ईराकी उग्रवादी और दूसरा खलिफा था।

2023 - स्पेनिश फैशन डिजाइनर और परफ्यूमर पाको रबान (88) का निधन हुआ।

2024 - जमैकन संगीतकार एस्टन बैरेट (77) का निधन हुआ।

2025 -  ताइवानी अभिनेत्री मांडो-पॉप गायिका और टेलीविजन हस्ती बार्बी सू (48) का निधन हुआ।


*3 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती।

🌟 मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस।

🌟 शब - ए - बारात (मुस्लिम)।

🌟 श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

भारत ने 46 रन से जीता पांचवां टी-20: ईशान का शतक, अर्शदीप ने 5 विकेट लिए; न्यूजीलैंड को 4-1 से सीरीज हराई

 





भारत न बाटग चुना आर न्यूजालड के खिलाफ सबस बड़ा स्कोर बना दिया। ईशान ने 42 गेंद पर सेंचुरी लगाई और टीम ने 271 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।


न्यूजीलैंड ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 225 रन ही बना सकी। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

Share:

विश्वकर्मा गौरव सम्मान से सम्मानित हुए मेधावी




*परिश्रम ही सफलता की कुंजी है-लक्ष्मण विश्वकर्मा

रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित मंगलम मैरिज हॉल में रविवार को श्री विश्वकर्मा गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्व किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति एवं भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीपगंज नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री निवास विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा अध्ययन से प्राप्त किया जा सकता है जो जितना मेहनत करता है उसकी उतनी ही सफलता मिलती जाती है। उन्होंने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र को लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है परिश्रम करके कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को त्रिपुरा एक विश्वकर्मा चंद्र देव विश्वकर्मा दीपक वर्मा शिवनारायण ठठेरा श्रीनिवास विश्वकर्मा शिवानंद विश्वकर्मा मुकेश विश्वकर्मा तारकेश्वर विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि डॉ एस एन विश्वकर्मा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, डॉ चन्दन विश्वकर्मा, पीएन विश्वकर्मा, चिंतामणि शर्मा, दीपक वर्मा, गब्बूलाल विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा, शिवनारायण ठठेरा, विनायक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संरक्षक जोधन विश्वकर्मा, व्यवस्थापक मुकेश विश्वकर्मा, अध्यक्ष शिवानंद विश्वकर्मा, महामंत्री तारकेश्वर विश्वकर्मा, शैलेश शर्मा, राजू विश्वकर्मा, विश्वनाथ, रामनिवास, विजय विश्वकर्मा परमेश्वर विश्वकर्मा आशुतोष शर्मा अभय शर्मा चंद्रदेव विश्वकर्मा कपिल देव विश्वकर्मा चंद्रिका विश्वकर्मा रुद्रदेव विश्वकर्मा तुषार विश्वकर्मा साकेत विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा उदय विश्वकर्मा देवेश कुमार सुमित विश्वकर्मा कुलदीप विश्वकर्मा चांदनी विश्वकर्मा निर्मला विश्वकर्मा मनसा देवी शिवदास विश्वकर्मा आचार्य लाल बहादुर शास्त्री आचार्य मैनेजर शर्मा अशोक विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा विकास विश्वकर्मा राहुल विश्वकर्मा राधे कृष्ण वर्मा महेश वर्मा रतन कुमार वर्मा रवि वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालक रामेश्वर विश्वकर्मा तथा अध्यक्षता श्रीनिवास विश्वकर्मा ने किया।

Share:

अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलान...

 


बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने SC/ST एक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 

उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए खत्म कराने के लिए आंदोलन करने की बात कही है.

 उनका कहना है कि यदि सरकार ने तय समय में संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया तो देशव्यापी आंदोलन होगा.

 उनका दावा है कि हजारों संगठन उनके समर्थन में हैं. इसे खत्म कराकर ही दम लेंगे. 

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एससी एसटी एक्ट के मुकदमों में 95% शिकायत फर्जी होती हैं।

Share:

कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें', बजट पर बोले पीएम मोदी

 



 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2026 को 'ऐतिहासिक' बताया, जिसमें नारी शक्ति और युवा सोच का सशक्त प्रतिबिंब है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नौवीं बार बजट पेश करने की सराहना की।


Share:

बजट 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने किए एलान

 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के दौरान कई वस्तुओं के दाम में बदलाव की घोषणा की। सोलर उपकरण, जूते, मोबाइल बैटरी, ओवन और गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी।

Share:

आज का राशिफल


      


 *01 फरवरी 2026 , रविवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

   *  01 फरवरी 2026*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पूर्णिमा - 27:41 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 23:58 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* विष्टि - 16:45 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* प्रीति - 10:18 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 07:09

*🌄सूर्यास्त-* 18:00

*🌙चन्द्रोदय-* 17:26

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 16:38 से 18:00

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅 आज रविवार को 👉 माघ सुदी पूर्णिमा 27:41 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , फरवरी माह प्रारम्भ , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान - दान - व्रतादि की माघी पूर्णिमा , तिल दान , तिल पात्र दान , होलिका रोपण (स्थानभेद) , माघ स्नान समाप्त , दांडारोपिणी पूर्णिमा (स्थानभेद) , अन्वाधान , माघी मासम (तमिल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 23:58 तक , विघ्नकारक भद्रा  16:46 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:59 से , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , माघ मासीय स्नान - दान - व्रत - यम - नियमादि समाप्त , चित्रऋषि यात्रा - तत्सावली (वर्धा) , रथ यात्रा मंगेशी -गोवा ,  भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री भैरवी जयन्ती , महाकवि श्री माघ जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा , मतभेद) , मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा) , मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण) , मेला श्री वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगरपुर) , मेला अस्तुआणां पूर्ण (पंजाब) , कल्पना चावला स्मृति दिवस , श्री ई. के. मॉलोंग जयन्ती , पहलवान सतपाल सिंह जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री शंभुनाथ डे जयन्ती , आर्मी डेंटल कॉर्प्स  स्थापना दिवस (85वां) , भारतीय तटरक्षक बल दिवस (50वां) व वनाग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह , 01 से 07 फरवरी प्रत्येक वर्ष)।_

*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी प्रतिपदा 25:54 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 

     *शास्त्रं तस्य करोति किम्।* 

 *लोचनाभ्यां विहीनस्य,* 

     *दर्पणः    किं   करिष्यति ॥* 

*अर्थात्👉*

          _जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_


*1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1329 - बोहेमिया के राजा जॉन ने लिथुआनिया के बुतपरस्त ग्रैंड डची के एक महत्वपूर्ण किले मेदवेगलिस पर कब्जा किया।

1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।

1793 - फ़्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।

1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।

1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।

1835 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।

1835 - मॉरीशस में 'ग़ुलामी प्रथा' का समापन हुआ।

1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।

1865 - अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में तेरहवें संशोधन पर हस्ताक्षर किए।

1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।

1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई। 

1884 - ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।

1893 - अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन ने दुनिया के पहले फिल्म स्टूडियो, ब्लैक मारिया को पूरा किया।

1896 - जियाकोमो पुक्किनी के प्रतिष्ठित ओपेरा "ला बोहेम" का प्रीमियर इटली के ट्यूरिन में टीट्रो रेजियो में हुआ।

1908 - पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।

1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।

1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।

1924 - ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।

1932 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ एक टेस्ट मैच में नाबाद 299 रन बनाए।

1941 - आर्मी डेंटल कॉर्प्स का गठन हुआ।

1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।

1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।

1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।

1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।

1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।

1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।

1974 - साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।

1974 - क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।

1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।

1977 - 'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।

1977 - भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।

1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।

1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।

1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।

1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन को फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)

1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।

1994 - जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।

1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।

1999 -  पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।

2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।

2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।

2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।

2009 - चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।

2009 - मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।

2019 - वित्‍तमंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 का अंतरिम केन्‍द्रीय बजट संसद में पेश किया।

2019 - उ. कोरिया ने लिया सभी परमाणु सामग्री संवधन केंद्र नष्ट करने का संकल्प।

2019 - पाक ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का परीक्षण किया।

2019 - दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित।

2020 - इराक में पिछले चार महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मुहम्मद तौफीक अलावी को मुल्क का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

2020 - वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

2020 - राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने पुष्टि की है कि मालदीव राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य देश बन गया।

2021 - लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला।

2021 - भारत - कतर के बीच चौथा विदेश कार्यालय परामर्श वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया गया।

2021 - म्यांमार की मिलिट्री ने तख्तापलट कर दिया। देश में पिछले 10 साल से लोकतांत्रिक सरकार थी, जबकि इससे पहले 2011 तक यहां सैन्य शासन ही था।

2022 - भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परस्‍पर विचार-विमर्श हुआ।

2022 - झारखंड में एक अवैध कोयला खदान धंसने से कम से कम 13 मजदूरों की मौत व कई अन्य घायल हुए।

2023 - हैंडलूम हाट (जनपथ) नई दिल्ली में ऊनी कपड़ों के उत्पादों की एक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हुई।

2023 - सेमीकंडक्‍टर उद्योग को बढावा देने के लिए भारत-अमरीका कार्यबल गठित करने पर सहमत हुए।

2023 - भारतीय वायु सेना भारत के पूर्वोत्तर भाग में अभ्यास 'प्रलय' की शुरूआत की।

2023 - यूनेस्को ने यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर ओडेसा को विश्व विरासत सूची में शामिल किया।

2023 - एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया व जम्‍मू-कश्‍मीर में मेजर जनरल गिरिश कालिया ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

2023 - चेन्नई एयरपोर्ट पर भारत का पहला मल्टीप्लेक्स थिएटर शुरू किया गया।

2023 - बांग्लादेश के पीएम ने देश के सबसे बड़े पुस्तक मेले 'अमर एकुशी बोई मेला'का उद्घाटन किया।

2023 - सऊदी अरब को 2027 एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया।

2024 - भारत को हथियारों से लैस 31MQ-9B ड्रोन देने की अमेरिका की 4 बिलियन डॉलर की डील को मंजूरी मिली।

2024 -भारतीय नौसेना ने   2024 को 'नौसेना असैन्य वर्ष' घोषित किया।

2024 - उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने आठ सदस्यों वाले उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

2026 - छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलो से मुठभेड़ में  8 नक्सली मारे गए।


*1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1854 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।

1861 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1899 - भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1915 - शंभुनाथ डे - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।

1917 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार (1914 का भी वर्णन)।

1939 - कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।

1943 - एम. कीर्ति सिंह - मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।

 1946 - ई. के. मॉलोंग - मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।

1955 - सतपाल सिंह - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।

1956 - ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता ।

1957 - जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता।

1967 - शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ।

1969 - भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।

1971 - अजय जडेजा, क्रिकेटर।

1971 - अब्दुल खालेक भारत की संसद में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य।

1994 - अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया गार्नर का जन्म हुआ।

1995 - सुशीला लिकमाबाम - भारत की जूडो खिलाड़ी।


*1 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1691 -  पोप अलेक्जेंडर अष्टम का निधन हुआ।

1733 -  पोलैंड के राजा ऑगस्टस द्वितीय निधन हुआ।

1882 - नैन सिंह रावत - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।

1952 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।

1969 - मगन भाई देसाई - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।

2003 - कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ।

2013 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।

2016 - मधुकर हीरालाल कनिया भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने।

2017 -  एडपपकथ अहमद भारतीय राजनेता थे जो मनमोहन सिंह सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे।

2020 - प्रख्यात पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल(101) का मोगा में निधन हुआ।

2023 - भारत के पूर्व फुटबॉलर खिलाड़ी परिमल डे (81) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हुआ।

2023 - अभूतपूर्व प्रकाशक जॉन मैक्रे III (91) का निधन हुआ।

2024 - फ्रांसीसी मिडिल-डिस्टेंस रनर मिशेल जेज़ी (87) का निधन हुआ।

2025 -  जर्मन राजनीतिज्ञ , जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख रहे हॉर्स्ट कोहलर (81) का निधन हुआ।


*1 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भक्त रविदास जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 श्री भैरवी जयन्ती।

🌟 महाकवि श्री माघ जयन्ती (माघ शुक्ल पूर्णिमा , मतभेद)।

🌟 मां ललिता जयंती (माघ शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 मरुस्थल मेला जैसलमेर (राज. , पूर्ण)।

🌟 मेला श्री वेणेश्वरधाम पूर्ण (डूंगरपुर)।

🌟 मेला अस्तुआणां पूर्ण (पंजाब)।

🌟 कल्पना चावला स्मृति दिवस।

🌟 श्री ई. के. मॉलोंग जयन्ती।

🌟 पहलवान सतपाल सिंह जन्म दिवस।

🌟 वैज्ञानिक श्री शंभुनाथ डे जयन्ती।

🌟 आर्मी डेंटल कॉर्प्स  स्थापना दिवस (85वां)।

🌟 भारतीय तटरक्षक बल दिवस (50वां)।

🌟 वनाग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह , 01 से 07 फरवरी प्रत्येक वर्ष)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय हो जी ।🌻





Share:

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789