प्रयागराज।
* प्रयागराज के थाना करछना अंतर्गत ढाबे पर हुई ट्रक ड्राईवर विजय पांडे की हत्या के 5 माह बीत जाने के बाद भी खाली है हाइटेक कमिश्नरी पुलिस के हाथ।
* मृतक विजय पांडे की पत्नी ने आज तीसरी बार सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में उनसे मिलकर लगाई न्याय की गुहार।
* जनपद प्रतापगढ़ के नगर पंचायत गड़वारा क्षेत्र निवासी विजय पांडे की करछना थाना क्षेत्र 26/8/2025 को हुई थी विजय पांडे की हत्या।
* घटना के डेढ़ माह बाद करछना थाना में 7 नामजद आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुई थी हत्या जैसी संगीन धाराओं में FIR।
* मृतक की विधवा पत्नी के सीएम से जनता दरबार में मिलने से नाराज हुए सोरांव थाना प्रभारी,
* फोन पर पीड़ित को धमकाते हुए बोले अपनी कहीं और से करवा लो जांच हम नहीं कर पाएंगे इस मुकदमे की जांच।
* मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस इस मामले में अभी तक नहीं कर सकी है कोई कार्यवाही ।
* घटना में मारपीट के स्पष्ट सबूत और पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर गले पर प्रहार से हुई मृत्यु के स्पष्ट रिपोर्ट के बावजूद पुलिस को नहीं मिल पा रहा है आरोपियों के विरुद्ध सबूत।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें