Good Daily News...


मंगलवार, 27 जनवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक 👉*

     * 27 जनवरी 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 19:07 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 11:09 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* बालव - 08:16 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* शुक्ल - 27:12 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:55

*🌙चन्द्रोदय-* 12:13

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 16:45 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55

*🤖राहुकाल-* 15:14 से 16:35

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ सुदी नवमी 19:07 तक पश्चात् दशमी शुरु , महानन्दा नवमी , गुप्त नवरात्र समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 11:09 से ,  पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , पशु मेला  पूर्ण (नागौर) , महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी) , श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि - सोंगीर (धुले) , भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी) , श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस , संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर) अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस , श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस व नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ सुदी दशमी 16:38 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 

     *शास्त्रं तस्य करोति किम्।* 

 *लोचनाभ्यां विहीनस्य,* 

     *दर्पणः    किं   करिष्यति ॥* 

*अर्थात्👉*

          _जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?


*27 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


847 - सर्जियस द्वितीय ने पोप का पद छोड़ दिया।

1343 - पोप क्लेमेंट VI ने पोप की ताकत और भोगों के उपयोग को सही ठहराने के लिए पोप बैल को जारी किया।

1756 - ब्रिटेन और प्रशिया ने वेस्टमिंस्टर की संधि पर हस्ताक्षर किया।

1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1841 -  अंटार्कटिका में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत ईरेबस की खोज की गयी और जेम्स क्लार्क रॉस के नाम से स्थापित किया गया।

1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 - पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त।

1996 -  फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।

2008 - पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013 - अफ़ग़ानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।

2019 - फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 ब्लास्ट, लगभग 27 की मौत।

2019 - चीन में ग्वांगझोऊ बायुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जी नेटवर्क शुरू किया गया।

2019 - अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में पाकिस्तान ने अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।

2019 - राजपथ पर पहली बार महिला सैनिकों ने दी सलामी, भिवानी की खुशबू कंवर ने किया नेतृत्व।

2020 - आंध्रप्रदेश विधानसभा में राज्य विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित।

2021 - अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौतों पर रोक लगाई।

2021 - मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के डचांग में बस और ट्रक के टकराने से 53 लोगों की मौत व 29 घायल हुए।

2021 - IAF की ताकत में इजाफा हुआ , राफेल विमानों का तीसरा जत्था भारत पहुंचा।

2021 - भारत ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्‍यों के साथ कार्यनीतिक भागीदारी तंत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली बैठक की मेजबानी की।

2022 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हुई।

2023 - इजरायल के यरुशलम के पूजाघर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए ।

2023 - दक्षिण अफ्रीका और भारत ने एशियाई देश में चीते को फिर से लाने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमरीका, जर्मनी और नार्वे ने यूक्रेन को युद्धक टैंक देने की घोषणा की।

2023 - भारत और मिस्र के बीच साइक्लोन-I का पहला युद्धाभ्यास राजस्थान के जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।

2024 - दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज आइकॉन ऑफ द सीज, जिसकी लंबाई 365 मीटर (1,198 फीट) है और जो टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा है, 7,600 यात्रियों को समायोजित कर सकता है, अपनी पहली यात्रा पर मियामी से रवाना हुआ।

2024 - इंडियन नेवी ने बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी।

2025 - उत्तराखंड में  समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू हुआ , देश का पहला राज्य बना।

 

*27 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1861 - हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया नागपुर (कामठी गांव में जन्म), महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मुस्लिम संत थे।

1884 - रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार थे जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे (पद्मश्री)।

1886 - राधाबिनोद पाल - टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1888 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।

1901 - लक्ष्मण शास्त्री जोशी - भारतीय मराठी लेखकों में से एक थे।

1907 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1922 - अजीत - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

1926 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1956 - अमर सिंह - समाजवादी पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

1967 -  भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ।

1969 - अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, आवाज अभिनेता और लेखक पैटन ओसवाल्ट ।

1977 - दीपशिखा नागपाल - एक भारतीय अभिनेत्री।

1978 - कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1979 - प्रसिद्ध अभिनेत्री रोसमंड पाइक।

1999 - बिंदियारानी देवी - भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर)।


*27 जनवरी को हुए निधन👉*


1555 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ - मुगल बादशाह (1556 का भी वर्णन)।

1986 - निखिल बैनर्जी - 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक।

2008 - इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2009 - आर. वेंकटरमन  , भारत के 8वें राष्ट्रपति ।

2020 - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का निधन हुआ। 

2021 - ऑस्कर विजेता अभिनेत्री क्लॉरिस लीचमैन का निधन हुआ।

2022 - प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन हुआ।

2022 - अनिल अवचट एक भारतीय डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और मराठी लेखक थे।

2023 - साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना (86) का निधन हुआ।

2024 - नार्वेजियन गायक - गीतकार लिलेबजोर्न निल्सन (73) का निधन हुआ।

 

*27 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 पशु मेला  पूर्ण (नागौर)।

🌟 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती (चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि - सोंगीर (धुले)।

🌟 भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 आचार्य श्री विद्यासागर जी समाधि (जैन , माघ शुक्ल नवमी)।

🌟 श्री कॉनराड संगमा जन्म दिवस।

🌟 संत श्री ताजुद्दीन बाबा जन्मोत्सव (नागपुर)।

🌟 अभिनेता बॉबी देओल जन्म दिवस।

🌟 श्री आर. वेंकटरमन स्मृति दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस।

🌟 नेशनल चॉकलेट केक डे (कन्फर्म नहीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789