Good Daily News...


बुधवार, 28 जनवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



     *आज दिनांक 👉*

     * 28 जनवरी 2026*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* माघ

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 16:38 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 09:28 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* गर - 16:38 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* ब्रह्म - 23:54 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:56

*🌙चन्द्रोदय-* 13:03

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:34 से 13:54

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ सुदी दशमी 16:38 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग कल गुरुवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , मंगल श्रवण राशि में 24:38 पर , विघ्नकारक भद्रा 27:16 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन , कल भी) , गुप्तनवरात्रोत्थापन  भक्त पुंडलिक उत्सव (पंढरपुर , माघ शुक्ल पक्ष के दशवें दिन / दशमी) , भगवान श्री अजीतनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल दशमी) , आचार्य श्री निर्भयसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल दशमी) , मेला श्री वेणेश्वर प्रारम्भ (डुंगरपुर) , श्री लाला लाजपत राय जयन्ती , श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , श्री राजा रमन्ना जयन्ती , श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस , श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस , नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (30वां) व डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 13:57 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*नरस्याभरणं   रूपं*

      *रूपस्याभरणं गुण:।*

*गुणस्याभरणं ज्ञानं*

     *ज्ञानस्याभरणं क्षमा॥*

*भावार्थ👉*  

          _मनुष्य का आभूषण उसका रूप होता है, रूप का आभूषण गुण होता है, गुण का आभूषण ज्ञान होता है और ज्ञान का आभूषण क्षमा होता है।अर्थात् रूपवान् होना भी तभी सार्थक है जब सच्चे गुण, सच्चा ज्ञान और क्षमा मनुष्य के भीतर हो।_


*28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


98 - नर्व की मृत्यु के बाद ट्रोजन रोमन सम्राट बने।

1393 - बाल डेस अर्देंट्स : फ़्रांस के चार्ल्स VI के दरबार के चार सदस्यों की एक छद्मवेशी गेंद में आग लगने से मौत हुई। ।

1547 - एडवर्ड VI अपने पिता, हेनरी अष्टम के बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के राजा बने।

1770 - फ्रेडरिक नॉर्थ अगस्टस फिट्ज रॉय के इस्तीफे के बाद ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।

1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।

1819 - सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की। 

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

1846 ऑलवाल की लड़ाई में ब्रिटिश ने पंजाब के सिखों (रंजोध सिंह की सेना) को हराया।

1851 - इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।

1859 - ओलंपिया शहर को संयुक्त राज्य अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में शामिल किया गया।

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

1878 - 'येल डेली न्यूज़' युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचार पत्र बना।

1878 - अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

1915 -  यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड बनाया गया था।

1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।

1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया गया।

1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।

1956 - अमेरिकी गायक और मनोरंजनकर्ता एल्विस प्रेस्ली, जिन्हें "रॉक एंड रोल का राजा" भी कहा जाता है, ने अपनी पहली राष्ट्रीय टेलीविजन प्रस्तुति दी।

1958 - लेगो खिलौना कंपनी ने अपनी लेगो ईंटों के डिज़ाइन का पेटेंट कराया।

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंट' ने इस्तीफ़ा दिया।

1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 - 'राजीव गांधी हत्याकांड' में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

1998 -  इतालवी चित्रकार और मूर्तिकार, माइकल एंजेलो की प्रतिष्ठित पेंटिंग "क्राइस्ट एंड द वूमन ऑफ सामरिया" 7.4 मिलियन डॉलर में बिकी।

1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।

2000 - अंडर -19 का युवा विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

2002 - झारखंड के गुमला ज़िले में बारूदी सुरंग विस्फोट से 9 पुलिसकर्मियों सहित 11 मारे गये।

2002 - पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।

2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़न्त में 42 मरे व कई घायल हुए।

2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 - फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

2008 - निजी क्षेत्र की कंपनी 'जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड' का लाभ बढ़ा।

2008 - थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।

2012 - नाइजीरिया के कानो में हुए बम विस्फोट में 185 लोगों की मौत हुई।

2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने। 

2014 - डीएनए विश्लेषण की जाँच से पता चला था कि 6वीं शताब्दी के जस्टिनियन प्लेग यर्सिनिया पेस्टिस बैक्टीरिया (ब्लैक डेथ के लिए समान बैक्टीरिया) के एक प्रकार के कारण हुआ था।

2017 - अमेरिकी टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स ने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर अपना 7वां ऑस्ट्रेलियाई खिताब जीता और 23वीं ग्रैंड स्लैम इवेंट एकल जीत दर्ज की।

2018 - रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मारिन सिलिक को 6-2, 6-7, 6-3, 3-6, 6-1 से हराकर अपना रिकॉर्ड 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

2019 - केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्‍थान में ₹3000 करोड़ से अधिक लागत की चार राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरूआत की।

2019 - मंगल पर नासा के अपॉरच्युनिटी रोवर को सूरज की रोशनी न मिलने से  इनऐक्टिव हुआ।

2019 - अफगानिस्तान में सेना के हवाई हमले में 19 आतंकियों की मौत हुई।

2019 - अमेरिकी न्याय विभाग ने बैंक और तार धोखाधड़ी के साथ चीनी फर्म हुआवेई पर आरोप लगाया।

2019 - अफगानिस्तान में 17 साल के संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते के लिए मसौदा ढांचा तैयार किया गया, जिस पर अमेरिका और अफगान वार्ताकारों सहमत हुए।

2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी मध्य पूर्व शांति योजना जारी की।

2020 - पाकिस्तान के लाहौर के एक इत्र कारखाने में सिलेंडर विस्फोट से 11 लोगों की मौत हुई व 2 घायल हुए।

2020 - कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।

2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के वैश्विक खतरों को मध्यम से बढ़ाकर उच्च किया।

2020 - मैरीकोम पद्म विभूषण पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

2020 - तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित कान्हा शांति वनम में विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया गया।

2021 - PM श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से विश्‍व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित किया।

2021 - भारती एयरटेल ने 5जी सेवाओं को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने वाली भारत की पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर बढ़त हासिल की।

2021 - श्री प्रकाश जावड़ेकर और फ्रांस की इकोलॉजिकल ट्रांजिशन मंत्री सुश्री बारबरा पोम्पिली ने नई दिल्ली में भारत-फ्रांस पर्यावरण वर्ष लॉन्च किया।

2021 - वुहान में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के 13 विशेषज्ञों के दल ने कोविड-19 की शुरूआत के बारे में जानकारी एकत्र करने का कार्य शुरू किया।

2021 - भारतीय नौसेना के एफएसी पोत टी-81 को सेवामुक्त किया गया।

2021 -  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में पारिस्थितिक संक्रमण के लिए फ्रांसीसी मंत्री वास्वरा पॉम्पिली के साथ पर्यावरण के भारत-फ्रांसीसी वर्ष का शुभारंभ किया।

2022 - ऑस्ट्रेलिया ने जलवायु से प्रभवित ग्रेट बैरियर रीफ की रक्षा के लिए एक नई योजना लांच की।

2022 - ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2022 - बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 6 रॉकेट से हुए हमले में दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हुए।

2022 - भारत और ब्रिटेन ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता संपन्न की।

2022 - जापान ने महिला हॉकी एशिया कप का खिताब जीता , भारत ने कांस्य पदक जीता।

2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष डे कवर और 75 रुपये के मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

2023 - यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत व 12 से अधिक लोग घायल हुए।

2023 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए।

 2023 - ईरान के खोए शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आने से 7 लोगों की मौत व 440 लोग घायल हुए।

2024 - पश्चिमी नाइजर में गोलीबारी से 22 लोग मारे गए।

2024 - ईरान से जुड़े जॉर्डन ड्रोन हमले में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद व 34 घायल हुए।

2024 - श्री नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2024 - ब्राजील के मिनास गेरैस के इटापेवा ग्रामीण क्षेत्र में पाइपर पीए-46 विमान क्रैश होने से सभी 7 यात्रियों की मौत हुई।

2024 - पूर्वी अफगानिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 33 लोगों की मौत व 16 अन्य घायल हुए।

2024 - ईरान ने तीन उपग्रह - महद, कायहान-2 और हतेफ-1- को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2025 - यूपी के बागपत के बड़ौत में 65 फीट ऊंचा मंच टूटने से 7 की मौत व 80 घायल हुए।


*28 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 👉*


1457 -  इंग्लैंड के राजा हेनरी सप्तम का जन्म हुआ।

1865 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।

1899 - सेना के 'प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष' 'के.एम. करियप्पा' का जन्म हुआ।

1913 -  गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्म हुआ।

1918 - हरियाणा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रहे भगवत दयाल शर्मा का जन्म हुआ। (26 जनवरी 1918 का भी वर्णन मिलता है)।

1925 - भारतीय परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना का जन्म हुआ। जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1926 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म हुआ।

1930 - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।

1937 - पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्म हुआ।

1939 -  गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रतापसिंह राणे का जन्म हुआ।

1955 -  फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी का जन्म हुआ।

1960 - कर्नाटक के नवनियुक्त 23 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का जन्म हुआ।

1981 - अमेरिकी अभिनेता एलिजा वुड का जन्म हुआ।

2004 - भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जन्म हुआ।


*28 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*


814 - ब्रिटिश क्रांतिकारी शारलेमेन का निधन हुआ।

1725 - रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान (53) का निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे थे।

1939 - आयरिश कवि 'विलियम बटलर योटस' का निधन हुआ।

1984 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता ,निर्देशक सोहराब मोदी का निधन हुआ।

1989 - भारतीय पुरातत्त्वविद हंसमुख धीरजलाल सांकलिया का निधन हुआ। प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में सन 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित।

1996 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन हुआ।

2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ।

2010 - लेखक उपन्यासकार ‘द कैचर इन द राइ जेडी सैलिंगर का निधन हुआ।

2017 - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन हुआ।जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

2020 - दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक (73) का निधन हुआ।

2020 - बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक अब्दुल गफूर (60) का निधन हुआ।

2021 - जम्‍मू कश्‍मीर संविधान सभा के एक मात्र जीवित सदस्‍य कृष्‍ण देव सेठी (93) का जम्‍मू में निधन हुआ।

2021 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन (87) का निधन हुआ।

2021 - प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन (96) का निधन हुआ।

2023 - द एडम्स फैमिली' टेलीविजन सीरीज में वेडनेसडे एडम्स के बाल चरित्र के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी एक्ट्रेस लिसा लोरिंग (64) का निधन हुआ।

2023 - बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की माँ जया सावंत (73) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पंक के संस्थापक व प्रभावशाली रॉक बैंड टेलीविज़न के गिटारवादक और गायक टॉम वेरलाइन (73) का निधन हुआ।

2024 - BPAF के सदस्य व बेलारूसी कलाकार और राजनीतिज्ञ निकोले अक्सामित (69) का निधन हुआ।

2024 - पनामाई फुटबॉल खिलाड़ी लुइस तेखादा (41) का निधन हुआ।

2024 - कोलम्बियाई फुटबॉल खिलाड़ी विक्टर लुना (64) का निधन हुआ।

2025 - फ्रांसीसी रग्बी यूनियन के प्रॉप खिलाड़ी अर्नाल्डो ग्रुरिन (86) का निधन हुआ।


*28 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🌟 भक्त पुंडलिक उत्सव (पंढरपुर , माघ शुक्ल पक्ष के दशवें दिन / दशमी)।

🌟 भगवान श्री अजीतनाथ जन्म - तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।

🌟 आचार्य श्री निर्भयसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल दशमी)।

🌟 मेला श्री वेणेश्वर प्रारम्भ (डुंगरपुर)।

🌟 श्री लाला लाजपत राय जयन्ती।

🌟 श्री भगवत दयाल शर्मा जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।

🌟 श्री राजा रमन्ना जयन्ती।

🌟 श्री प्रतापसिंह रावजी राणे जन्म दिवस।

🌟 श्री बसवराज बोम्मई जन्म दिवस।

🌟 नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड (NICSI) स्थापना दिवस (30वां)।

🌟 डेटा गोपनीयता / संरक्षण दिवस (DPD)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789