Good Daily News...


शनिवार, 24 जनवरी 2026

यूपी दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


*जीआईसी इंटर कॉलेज के मैदान में लगेंगे विभिन्न विभागों के लाभपरक स्टॉल*


देवरिया 23 जनवरी ।प्रदेश स्थापना दिवस (यूपी दिवस) के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद स्तर पर यूपी दिवस का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) इंटर कॉलेज के मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा सूचना, जागरूकता एवं लाभपरक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम जनमानस को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन स्टॉलों के माध्यम से ऐसे पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश अब तक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, वे मौके पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना, समाज कल्याण विभाग की पेंशन, छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभाग के सक्षम एवं प्रशिक्षित अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का त्वरित एवं सुचारू लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूपी दिवस का उद्देश्य प्रदेश की उपलब्धियों के प्रदर्शन के साथ-साथ शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं जैसे—स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789