Good Daily News...


रविवार, 25 जनवरी 2026

सहारा सोसाइटी प्रबंधक विकास भटनागर 14 करोड़ के गबन में गिरफ्तार---

 


 

लखनऊ ।

ईओडब्ल्यू ने फरार चल रहे सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के सहायक प्रबंधक विकास भटनागर को पंजाब में शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।निवेशकों का 14 करोड़ 36 लाख रुपये गबन करने का आरोप में विकासे व कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानपुर के काकादेव थाने में में 2021 में एफआईआर दर्ज हुई थी।

विवेचना में करोड़ों रुपये हड़पने का मामला सामने आने पर शासन ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंप दी। इसमें 14 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।इसमें 15 आरोपी दोषी पाए गए। 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक इस कंपनी का कार्यालय लखनऊ के कपूरथला पर खोला गया था।इसकी शाखाएं कानपुर,आगरा,अलीगढ़,इटावा, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में थी। कंपनी के एजेंटों ने निवेशकों को ऊंचे ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए थे।

पांच साल से फरार था विकास: कानपुर के किदवई नगर निवासी विकास भटनागर इस कंपनी की आगरा शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात था।निवेशकों ने आरोप लगाया था कि विकास ने भी उन लोगों को कई लुभावने आफर दिए थे। रुपये हड़पने के बाद विकास और उसके अन्य अधिकारी व कर्मचारी आफिस बंद कर भाग निकले।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789