देवरिया जनपद के सरौली थाना क्षेत्र में स्थित उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने फॉरवेयर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा । शराब बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह करीब 6:00 बजे हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया ।छापेमारी के लिए इनकम टैक्स विभाग की टीम पीएससी कंपनी के साथ पहुंची थी, बताया जा रहा है कि पीएसी कंपनी सीतापुर से आई थी। सुरक्षा के दृष्टिगत फैक्ट्री के मुख्य गेट पर पीएसी जवानों को तैनात किया गया है!
जबकि अधिकारी अंदर दाखिल हुए अंदर प्रवेश करने के बाद ही इनकम टैक्स अधिकारियों ने फैक्ट्री के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं, अधिकारी कंपनी के वित्तीय लेनदेन उत्पादन और टैक्स संबंधी रिकार्ड की गहन पड़ताल कर रहे हैं। जबकि छापेमारी कर रहे अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है। फारवेयर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड उसरा में लगभग 120 कर्मचारी कार्ययरत हैं अचानक हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में भैय और असमंजस की स्थिति है ।फैक्ट्री के अधिकारी भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। यह कार्यवाही केवल देवरिया तक सीमित नहीं है सूत्रों के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में स्थित कंपनी की अन्य यूनिटों पर भी एक साथ छापेमारी की गई है जबकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।दिलचस्प बात यह है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन को छापेमारी की सूचना पहले से नहीं दी गई थी ।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ,इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अभी भी फैक्ट्री परिसर में मौजूद हैं और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों का आने का इंतजार कर रहे हैं।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें