देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के मदनपुर सहकारी साधन सेवा समिति गोदाम पर खाद वितरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है ।मंगलवार को हुए वितरण में छोटे किसानों को दरकिनार कर दिया गया जबकि बड़े किसानों व कस्तकारों को मनमानी ढंग से 20 से 40 बोरी तक खाद दे दी गई। इससे गोदाम पर हंगामा जैसी हालत बन गई किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव ने 20से 25 दिन पहले ही बड़े कस्तकारों और बिचौलियों से अग्रिम भुगतान लेकर खाद मंगा ली थी। आज सुबह करीब 8:00 बजे वितरण शुरू होते ही पहले से तय लोगों को प्राथमिकता दी गई किसी को 40 बोरी किसी को 30 बोरी और किसी को 20 बोरी खाद दी गई, जबकि छोटे किसान सुबह से ही लाइन में लगें रहें ।
वहीं छोटे काश्तकारों का कहना है कि जब खाद का वितरण आधार और फिंगरप्रिंट के जरिए होना है तो फिर प्रति किसान बोरी की कोई सीमा क्यों नहीं निर्धारित की गई ,किसानों ने सवाल उठाया कि नियमों को तक पर रखकर चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया गया है ।गोदाम पर एक से पांच बोरी यूरिया के लिए सुभाष राव,उल्लहक ,असलम ,जावेद अख्तर ,मोहम्मद उमर और पारस ,विदेशी सहित कई छोटे किसान मौजूद थे, यह सभी अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि समिति के सचिव ने 30 नवंबर से ही बड़े काश्तकारों और बिचौलियों से अग्रिम धनराशि लेकर खाद मंगाई थी, और अब उसी को वितरण किया जा रहा है। मामले को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग की है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें