Good Daily News...


शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 19 दिसम्बर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - पूर्णरात्रि 

*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा - 22:51 तक

*🌠पश्चात्-* मूल

*💫करण-* चतुष्पाद - 18:10 तक

*💫पश्चात्-* नाग

*✨योग-* शूल - 15:46 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 07:08

*🌄सूर्यास्त-* 17:27

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - 22:51 तक

*🌛पश्चात्-* धनु

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:57 से 12:38

*🤖राहुकाल-* 11:00 से 12:17

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष बदी अमावस्या पूर्णरात्रि , स्नानदानश्राद्धादि की देवपितृकार्य पौषी कुहू अमावस्या , वकुला अमावस्या (उड़ीसा) , कपिल धारा तीर्थ श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , तीर्थस्थान महात्म्य , कालबा देवी यात्रा मुम्बई , मेला हरिद्वार - प्रयागराज आदि , श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति) , श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती , श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस , श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस , ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस , गोवा मुक्ति दिवस , दमन और दीव मुक्ति दिवस , राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर) , अंतर्राष्ट्रीय निगरानी स्टेशन (आई. एम.एस.) दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष बदी अमावस्या 07:15 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:22 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न  मे देहेन सम्बन्धो*

     *मेघेनेव   विहायस : ।*

*अतः कुतो मे तद्धर्मा*

     *जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तयः।।*

         *★विवेकचूडामणि:*

*अर्थात्👉*

          _जैसे मेघ से आकाश का कोई संबंध नहीं होता है वैसे ही मेरा भी इस शरीर से कोई सम्बन्ध नहीं है, तो फिर इस शरीर के धर्म जाग्रत् स्वप्न और सुषुप्ति आदि मुझमें कैसे हो सकते हैं ? अर्थात् आत्मा सदैव प्रबुद्ध चैतन्य अवस्था में रहता है।_


*19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1821 - दक्षिण ओर्कनेय द्वीप की खोज जॉर्ज पावेल और नथानियल पामर द्वारा की गयी।

1823 - जॉर्जिया ने पहले अमेरिकी राज्य जन्म पंजीकरण कानून को संयुक्त राज्य अमेरिका में लागू किया।

1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1889 - बिशप संग्रहालय हवाई में स्थापित किया गया।

1907 - अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के जैकब्स क्रीक स्थित कोयले की खदान में हुये विस्फोट में 239 मजदूरों की मौत हुई।

1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।

1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।

1927 - महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

1931 - जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1932 - बीबीसी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की शुरुआत आॅस्ट्रेलिया से की।

1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

1945 - मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।

1950 - जेन इसेनहोवर उत्तरी अटलाटिंक गठबंधन के कमांडर बने।

1958 - सुकुमार सेन - भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।

1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।

गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।

1966 - एशियाई विकास बैंक की शुरुआत की गयी।

1983 - ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हुई।

1984 - चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।


1989 - कम्युनिस्ट शासन के विरोध में रोमानियाई शहरों में श्रमिको ने हड़ताल किया।

1991 - पॉल कीटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में बॉब हॉक को शपथ दिलाई गयी।

1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा ।

1998 - डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।

1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।

2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

2003 - लीबिया ने रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।

2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।

2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।

2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।

2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।

2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

2016 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक क्रिसमस बाजार में हुए "संभावित आंतकवदी हमले" में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई।

2019 - भारत और अमरीका ने रक्षा तकनीक के हस्तांतरण के लिए औद्योगिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए सात दिन के आपातकाल की घोषणा।

2019 - भारत ने पिनाक निर्देशित रॉकेट प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली क्यू आर-एस.ए.एम. मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2020 - बांग्लादेश में एक सड़क दुर्घटना में लगभग 12 लोगों की मौत जबकि अन्य 6 लोग घायल हुए। 

2020 - भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जर्मनी के कोलोन में चल रहे मुक्केबाजी विश्व कप 52 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। 

2020 - रूस ने एक साथ अंतरिक्ष में 36 उपग्रह स्थापित किए।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसोचैम स्थापना सप्ताह 2020 में मुख्य भाषण दिया।

2021 - वियतनाम के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

2021 - भारतीय नौसेना ने देश में बने दूसरे अत्‍या‍धुनिक विध्‍वंसक पोत मोरमुगांव का पहली बार समुद्र में परीक्षण किया।

2021 - चिली के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद गेब्रियल बोरिक ने सैंटियागो में जश्न मनाया।

2022 - लोकसभा ने समुद्री दस्‍युता रोधी विधेयक 2019 पारित किया।

2022 - लोकसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (चौथा संशोधन) विधेयक- 2022 पारित किया।

2022 - उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 3.1 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन! 49 MP फिर हुए सस्पेंड, अब तक 141 सांसद निलंबित हो चुके।

2023 - रूस के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय कर संंबंधित कानून को मंजूरी दी।

2023 - युगांडा में हुए आतंकी हमले में 10 लोगो की मौत हुई।

2023 - मिस्र में फतह अल-सिसी तीसरी बार देश के राष्ट्रपति बने।

2024 - अफगानिस्तान में दो सड़क हादसों में महिलाओं , बच्चों सहित 50 की मौत व 76 अन्य घायल हुए।

2024 - नाइजीरिया के स्कूल मेले में भगदड़ से 35 बच्चों की मौत व छह गंभीर रूप से घायल हुए।

 

*19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*


1873 - राय बहादुर सर उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।

1884 - राम नारायण सिंह - एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता , पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।

1899 - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।

1915 - मैरेम्बम कोइरेंग सिंह - मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री।

1919 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ।

1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।

1937 - जी बी पटनायक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1969 - नयन मोंगिया - भारत के पूर्व क्रिकेटर।

1974 - रिकी पोंटिंग‎ - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।

1980 - जमुना टुडू - पर्यावरणविद् , वृक्षों को बचाने हेतु अपनी जान की भी परवाह न करने वाली भारत की साहसिक महिलाओं में से एक।

1984 - अंकिता लोखंडे - भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री।


*19 दिसंबर को हुए निधन👉*


1860 - लार्ड डलहौजी - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।

1927 - राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे।

1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।

1988 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।

2002 - बाबूभाई जशभाई पटेल -भारत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

2016 - अनुपम मिश्र - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।

2020 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ विचारक और पहले प्रवक्ता माधव गोविंद वैद्य (97) का नागपुर में निधन हुआ।

2022 - साल 1971 की लड़ाई के नायक सेवानिवृत्‍त लांस नायक भैरों सिंह राठौड़ (81) का निधन हुआ।

2023 - राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. वी मोहिनी गिरि का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।

2023 - यूगोस्लावियाई टेनिस खिलाड़ी बोरो जोवानोविक (84) का निधन हुआ।

2024 - स्पेन के वैज्ञानिक, विद्वान, राजनीतिज्ञ, राजनयिक और कवि फेडेरिको मेयर ज़रागोज़ा (90) का निधन हुआ।


*19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*


🌟 मेला हरिद्वार - प्रयागराज आदि।

🌟 श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जन्म दिवस (पहली महिला रास्ट्रपति)।

🌟 श्री मैरेम्बम कोइरेंग सिंह (Mairembam Koireng Singh) जयन्ती।

🌟 श्री रामप्रसाद बिस्मिल बलिदान दिवस।

🌟 श्री अशफाक उल्ला खाँ बलिदान दिवस।

🌟 ठाकुर श्री रोशन सिंह बलिदान दिवस।

🌟 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल स्मृति दिवस।

🌟 गोवा मुक्ति दिवस।

🌟 दमन और दीव मुक्ति दिवस।

🌟 राष्ट्रीय सुशासन सप्‍ताह (19 से 25 दिसंबर)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय निगरानी स्टेशन (आई. एम.एस.) दिवस।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *07 मई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789