Good Daily News...


गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

किसान पाठशाला आयोजन का लाभ लें - पवन कुमार मिश्र


 


देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बलुआ में दो दिवसीय किसान पाठशाला के प्रथम दिन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों को पाठशाला के माध्यम कृषि संबंधी विभिन्न जानकारी दी जा रही है जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। सभी किसानो को प्राकृतिक खेती पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने किसानों को देशी नस्ल को बढ़ाने के लिए नंदबाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना,गो संवर्धन योजना एवं नंदिनी व मिनी नंदिनी योजना के बारे में जानकारी दिया। एडीओ एजी यादवेन्द्र कुमार यादव ने कृषि योजनाओं को विस्तार से बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार राय ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दिया। संजय कुमार सिंह,प्राविधिक सहायक कृषि विभाग ने मंच संचालन किया। किसान पाठशाला में आलोक सिंह, महिमा श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह, विकास मणि त्रिपाठी, मनोज मणि व प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789