*जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई बैठक
देवरिया, 17 दिसंबर, 2025। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बुधवार को धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के अनुपालन में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिन आशाओं द्वारा एक भी प्रसव नही कराया गया है ऐसी आशाओं के सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये और नये आशाओं के भर्ती की प्रक्रिया करायी जाये।
सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में डाक्टर समय से बैठे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जो डाक्टर समय पर उपस्थित नहीं होते है ऐसे डाक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये, शत् प्रतिशत स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित कराये। अस्पतालों के इमरजेन्सी में एक डाक्टर की उपस्थिति अवश्य रहे यदि वह छुट्टी पर जाता है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य रहे जिससे इमरजेन्सी में आये मरीज का तत्काल ईलाज किया जा सके। उन्होने कहा कि अस्पतालों में टोकन प्रणाली लागू की जाये और मरीजों हेतु व्हील चेयर और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रहे। अस्पतालों में जो भी मरीज आये डाक्टर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुने और जो भी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है वहीं दवाईयां लिखी जाये, बाहर की दवाईया न लिखी जाये। अस्तपालों के विभिन्न वार्डो में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। प्रसव कक्ष में सभी व्यवस्थायें सुदृढ़ रहे और भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर रहे। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों को निर्देशित किया कि यदि अस्पताल में कोई भी सीरियस मरीज आता है तो उसकी कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर किया जाय अन्यथा न किया जाये अस्पताल में ही उसकी देखरेख की जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अस्पतालों में साफ-सफाई, पीने का पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्थायें बेहतर रहे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं क्रमशः जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, नियमित टीकाकरण, ई-कवच, आभा आईडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु, चाइल्ड डेथ, पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा एस0एन0सी0यू0, राष्ट्रीय वेक्टर वार्न डिजिज कन्ट्रोल प्रोग्राम सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में एसीएमओ डॉ.अजय शाही, एसीएमओ डॉ.एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डॉ वाईपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम , विश्वनाथ मल्ल, डीडीएम सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, जेएसआई, पीसीआई, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें