देवरिया 17 दिसंबर!
कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी देवरिया द्वारा भी सभी पेंशनरों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर संगठनों एवं पेंशनरों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों एवं ज्ञापनों पर जिलाधिकारी ने यथोचित एवं नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि पेंशनरों से संबंधित सभी लंबित चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता एवं वरीयता के आधार पर दो माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी देवरिया अवधेश निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) मदन मोदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर अमित सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह सहित जनपद के विभिन्न कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, पेंशनर कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, मंत्री लालसा यादव एवं जनपद के अन्य पेंशनर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पेंशनर सौदागार सिंह द्वारा कविता पाठ के माध्यम से किया गया। विभिन्न पेंशनर संगठनों के अध्यक्षों, मंत्रियों एवं पेंशनरों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषागार कार्यालय के सहायक कोषाधिकारी नन्दलाल चौरसिया, कोषागार लेखाकार आर.के. पाण्डेय, बिजेन्द्र कुमार पाण्डेय, रामनारायण, शारदेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सरोज, रोकड़िया दिनेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें