Good Daily News...


सोमवार, 15 दिसंबर 2025

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा,कीमत सुनकर खुद भी हो गए हैरान

 




गोंडा। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। इस बार बृजभूषण के चर्चा में आने की वजह उनके जन्मदिन पर मिला डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का खास नस्ल का घोड़ा है।

घोड़े की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज से लोग उनके पैतृक गांव विश्नोहरपुर पहुंच रहे हैं।सुबह से शाम तक गांव में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

दरअसल बृजभूषण शरण सिंह को पंजाब के तेजवीर बराड,गुरप्रीत सिंह और दीपक ने जन्मदिन पर डेढ़ करोड़ रुपये का घोड़ा लाकर उपहार में दिया है।घोड़ा इतना महंगा सुनकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,यार हम तो पागल हो जाएंगे।बता दें कि यह घोड़ा देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुका है।देश-विदेश में कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी जीते हैं।इस घोड़े का पासपोर्ट भी बना हुआ है।घोड़े की शानदार चाल,आकर्षक कद-काठी और बेहतरीन स्वास्थ्य लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

इस खास उपहार को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,नव वर्ष से पूर्व पंजाब की वीर भूमि से प्राप्त एक अनमोल उपहार,परिवार में नए सदस्य का स्वागत।मालूम हो कि पंजाब से गोंडा घोड़ा पहुंचने पर खुद बृजभूषण ने घोड़े का वेलकम किया और उसे दुलारा।जब उन्हें इसकी कीमत (डेढ़ करोड़) का पता चला तो ठहाका लगाते हुए कहा,यार, हम तो पागल हो जाएंगे।

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह को महंगी कारों,हेलीकॉप्टर के साथ-साथ घोड़ों का भी शौक है,इसको लेकर बृजभूषण के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे पोस्ट और वीडियो मिल जाएंगे।बृजभूषण ने अपने घर के सामने ही अस्तबल और गौशाला बना रखा है।यहां बृजभूषण रोज सुबह-शाम जाते हैं और घोड़े और गायों के साथ समय बिताते हैं।ऐसी नस्ल के घोड़ों की देखभाल,खानपान और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789