ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 23 दिसम्बर 2025*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया - 12:15 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 07:08 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* गर - 12:15 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* व्याघात - 16:30 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:10
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 09:41
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 14:54 से 16:12
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी तृतीया 12:15 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (अंगारक योग) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 05:32 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 05:32 से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 24:43 से , मंडी डबवाली (हरियाणा) स्कूल अग्नि दुर्घटना स्मृति दिवस , श्री रामवृक्ष बेनीपुरी जयन्ती , श्री प्रफुल्ल कुमार महन्त जन्म दिवस , किसान दिवस (चौधरी चरणसिंह जन्म दिवस) , श्री पी.वी. नरसिम्हा राव स्मृति दिवस , स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती बलिदान दिवस व श्री के. करुणाकरन स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी चतुर्थी 13:13 तक पश्चात् पंचमी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 13:12 तक , पंचक प्रारम्भ 19:47 से , क्रिसमस ईव (क्रिश्चियन , बड़े दिन {सबसे बड़ा धार्मिक पर्व} की पूर्व संध्या)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*बुद्ध्या भयं प्रणुदति*
*तपसा विन्दते महत् ।*
*गुरु - शुश्रूषया ज्ञानं*
*शान्तिं योगेन विन्दति॥*
*भावार्थ👉*
_बुद्धि के द्वारा मनुष्य का डर दूर होता है ,तप द्वारा उसे ऊँचा पद मिलता है ,गुरु की सेवा द्वारा विद्या प्राप्त होती है तथा योग द्वारा शांति प्राप्त होती है।_
*23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1465 - विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
1672 - खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1690 – खलोलशास्त्री जॉन फ्लेमस्टीड ने यूरेनस ग्रह को देखा और उसे तारा समझ कर उसको '34 टॉरी' नाम दिया।
1834 – जोसेफ हैनसम ने यात्री घोड़ा गाड़ी 'सेफ्टी कैब' का पेटेंट कराया।
1876 – तुर्की में पहले संविधान की उद्घोषणा की गई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1888 – मशहूर डच पेंटर विंसेंट फान गॉग का एक हादसे में कान कट गया। बाद में उन्होंने इस घटना को दिखाते हुए उन्होंने अपना एक पोर्टेट बनाया जो 'बैंडेज्ड इयर' के नाम से मशहूर है।
1894 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1901 - शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1912 – भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय की हत्या का प्रयास किया।
1912 - नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1914 - प्रथम विश्व युद्ध: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1919 – पहला हॉस्पिटल शिप यूएसएस रिलीफ लॉन्च हुआ।
1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1932 – मिल नामक एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
1947 – सर्वप्रथम बेल लैबॉरिट्रीज में ट्रंजिस्टर का प्रदर्शन किया गया।
1948 – जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के ७ बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया।
1954 – बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
1968 - मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1969 - चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
1970 – कांगो जनतांत्रिक गणराज्य अधिकारिक रूप से एक दल द्वारा शासित देश बना।
1972 – निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
1976 - सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
1995 - हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से विद्यार्थियों सहित लगभग 360 से अधिक लोगों की मौत।
2000 - न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
2003 - इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
2008 - विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
2019 - उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एक समारोह में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए।
2019 - इक्वाडोर ने गैलापागोस द्वीपसमूह में ईंधन रिसने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की ।
2019 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने क्विक रिएक्शन सरफेस एयर मिसाइल सिस्टम(QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
2020 - भारत और फिलीपीन्स के बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी दी व भारत और अफगानिस्तान के बीच संशोधित वायु सेवा समझौते पर हस्ताक्षर को अपनी मंजूरी दी।
2021 - पंजाब की लुधियाना अदालत में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई व लगभग पांच लोग घायल हुए।
2021 - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने बेहद तेज गति की हवाई लक्ष्य भेदी प्रणाली अभ्यास का सफल परीक्षण किया।
2022 - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना में संशोधन को मंजूरी दी।
2022 - नार्थ सिक्किम में ट्रक खाई में गिरने से भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हुए व 4 घायल।
2022 - मणिपुर में उन्नत इनर लाइन परमिट प्रणाली पोर्टल शुरू हुई।
2023 - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'कार्यस्थल पर महिलाएं' विषय पर कठुआ में एक सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 - दक्षिण गाजा में इजरायली हवाई हमले में एक ही परिवार के 76 सदस्यों की मौत हो गई।
2023 - हैदराबाद के अंकुरा अस्पताल में भीषण आग लग गई।
2024 - प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेले को संबोधित किया, नवनियुक्त 71,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
*23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1797 – स्काटलैंड के भूवैज्ञानिक चार्ल्ज़ लायेल का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिसने भूविज्ञान के वैज्ञानिक सिद्धांतों की नीव रखी (14 नवंबर 1797 का भी वर्णन मिलता है)।
1845 - रास बिहारी घोष भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1865 - स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे।
1888 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1889 - मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे।
1899 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
1902 - चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री,का जन्म नूरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ , जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
1923 - अवतार सिंह रिखी - लोक सभा के भूतपूर्व महासचिव थे।
1942 - अरुण बाली एक भारतीय अभिनेता।
1952 - प्रफुल्ल कुमार महन्त - असम राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1959 - शिव कुमार सुब्रमण्यम भारतीय अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और पटकथा लेखक।
*23 दिसंबर को हुए निधन👉*
1926 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
1941 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
2000 - नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
2004 - पामुलापति वेंकट नरसिंह राव - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2010 - के. करुणाकरन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2019 - वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में हादसे में मौत।
2020 - सुगत / सुगाथा कुमारी (86) पद्मश्री से सम्मानित मलयालम कवयित्री व सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ।
2020 - विश्व में फोटोग्राफर , पर्वतारोही और योगी के रूप में प्रसिद्ध स्वामी सुंदरानंद (97) का निधन हुआ।
2022 - साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण (87) का निधन हुआ।
2023 - (माइरॉन) "माइक" नुसबाम, अमेरिकी मंच और स्क्रीन चरित्र अभिनेता व निर्देशक, का 99 वर्ष की आयु में निधन।
2023 - सोवियत और दागेस्तानी संगीतकार और कंडक्टर मुराद काझलायेव का 92 वर्ष की आयु में निधन।
2024 - समानांतर सिनेमा के अग्रदूत और दिग्गज फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल (90) का निधन हुआ।
*23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मंडी डबवाली (हरियाणा) स्कूल अग्नि दुर्घटना स्मृति दिवस।
🌟 श्री रामवृक्ष बेनीपुरी जयन्ती।
🌟 श्री प्रफुल्ल कुमार महन्त जन्म दिवस।
🌟 किसान दिवस (चौधरी चरणसिंह जन्म दिवस)।
🌟 श्री पी.वी. नरसिम्हा राव स्मृति दिवस।
🌟 स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती बलिदान दिवस।
🌟 श्री के. करुणाकरन स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें