Good Daily News...


बुधवार, 10 दिसंबर 2025

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक नव दंपत्ति का अंतरंग वीडियो फुटेज सामने आया है

 


असल में लखनऊ के इस जोड़े ने टोल प्लाजा से पहले अपनी कार रोकी थी। कार में बैठे-बैठे रोमांस करने लगे। एक्सप्रेसवे के 'एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (ATMS) के असिस्टेंट मैनेजर आशुतोष सरकार ने इस प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया।

आशुतोष वीडियो लेकर जोड़े के पास पहुंच गया। पैसे मांगने लगा। दोनों डर गए। जैसे तैसे उन लोगों ने 32 हजार रुपए देकर मामले को खत्म किया। लेकिन यहां तो मामला ही अलग था। आशुतोष ने वो वीडियो वायरल कर दिया। अब वीडियो पब्लिक डोमेन में आ गया। 

लखनऊ का यही शादीशुदा जोड़ा  मैनेजर का इकलौता शिकार नहीं हैं। पांच से छह पीड़ितों ने इसकी लिखित शिकायत सीएम योगी, सुल्तानपुर के डीएम-एसपी और एक्सप्रेसवे के अफसरों से की है। पीड़ितों ने सबूत भी दिए हैं।

पीड़ितों ने बताया- ATMS का मैनेजर आशुतोष सरकार एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरों से नजर रखता था। कोई अश्लील हरकत होने पर रिकॉर्ड करके उनके पास पहुंच जाता और वसूली करता है।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि उसने टोल प्लाजा के आस-पास के तीन गांवों की कई महिलाओं और लड़कियों के फुटेज बनाए हैं और उन्हें ब्लैकमेल किया है। यह पूरा मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के हलियापुर स्थित टोल प्लाजा का है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *05 मई 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789