Good Daily News...


बुधवार, 10 दिसंबर 2025

कुशीनगर में निषाद युवती हत्या,पीड़ित परिवार से मिले लौटनराम निषाद

 



कुशीनगर।  कुशीनगर की खड्डा विधानसभा व नेबुआ नौरंगिया थानान्तर्गत लक्ष्मीपुर उर्फ केर्मी पट्टी मजरा खेरवनिया जिला कुशीनगर  के अयोध्या साहनी की पुत्री नीतू साहनी की हत्या की खबर पाकर समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद पीङित परिवार से मिलकर मदद कराने व न्याय की लङाई लङने का भरोसा दिया।सपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह,हाटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, शशि चौधरी सभासद, राकेश यादव भोला,सुभाष साहनी,रामकेवल निषाद, छट्ठू यादव जिला पंचायत सदस्य, नंदलाल निषाद, शंकर साहनी,रामनगर निषाद, मती उल्लाह सिद्दीकी,छट्ठू निषाद, किशोर निषाद, रामप्रवेश निषाद आदि शामिल रहे।

      परिवार के लोगों ने सपा प्रतिनिधिमंडल को बताया कि नीतू साहनी कैंट थानान्तर्गत डिजिटल टाॅवर मोहद्दीपुर,गोरखपुर में संगीता अग्रवाल पत्नी मनोज अग्रवाल के यहाँ घरेलू काम करती थी। 

     आज हम 3 बजे कुर्मी पट्टी करवाया पहुंचकर पीङित परिवार से मिलूंगा। 28 नवम्बर को लङकी के पिता अयोध्या साहनी के फोन नंबर (955504795) पर फोन नंबर-8294452685 से फोन आया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है,कप्तानगंज आ जायें।जब अयोध्या साहनी कप्तानगंज पहुंचे तो उन्हें गाङी में बैठाकर बिहार के पश्चिमी चम्पारण के थाना बगहा के भीतहा चौकी ले जाकर बताया गया कि आपकी की मौत हो गई है,उसने आत्महत्या कर लिया।पुलिस व दबंगों ने कहा कि आप बयान दीजिए कि मेरी बेटी ने आत्महत्या किया है और जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिया।

    निषाद ने बताया कि जिस मो.नं से लङकी के पिता को काल आया था,उस नम्बर पर काल किया तो वह नम्बर नन्हे सिंह था।उससे लङकी केदार में पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह खैरवा पंचायत के मुखिया मंटू सिंह के यहाँ खाना बनाती थी।सवाल खङा होता है कि लङकी जब गोरखपुर में संगीता अग्रवाल के घर पर 3 वर्ष से अधिक समय से घरेलू कामकाज करती थी,तो उसने परिवार को बिना बताए बिहार क्यों भेजा? संगीता अग्रवाल ने लङकी के फोन कर कहा कि कुछ पैसा मैं दे देती हूँ, मामले को रफा-दफा कर दीजिए। नीतू साहनी ने आमहत्या नहीं किया है,बल्कि उसकी हत्या की गयी है,जिसकी पूरी  तरह संगीता अग्रवाल दोषी है।उसके  उपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर  कङाई से पूछताछ कर सच्चाई को उजागर करने की गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग किया है और उत्तर प्रदेश सरकार से पीङित परिवार को 50 लाख अहेतुक सहायताकी मांग किया है।

     कुशीनगर जिला में प्रवेश करने पर हाटा विधानसभा के सुकरौली पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी,रामकेवल निषाद  व रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मथौली बाजार में राकेश यादव भोला,छट्ठू यादव,मती उल्लाह सिद्दीकी,नंदलाल निषाद, शंकर साहनी,रामप्रवेश निषाद, सुभाष साहनी,ओमप्रकाश निषाद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं व निषाद समाज ने चौ.लौटनराम निषाद का स्वागत किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी दो साल में पहले ही चुनाव में बहुत के करीब

   तमिलनाडुमें अभिनेता विजय ने Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पार्टी की स्थापना 2 फरवरी 2024 को की। पहला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सीधे 2026 व...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789