अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, तिलई बेलवा, देवरिया तथा महिला थाना देवरिया में विधिक जागरूकता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 10.12.2025 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वाधान में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, तिलई बेलवा, देवरिया तथा महिला थाना देवरिया पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जाति-धर्म, रुप-रंग लिंग-भाषा, अमीरी-गरीबी तथा क्षेत्रीयता के आधार पर भिन्न होने के बाद भी मानवाधिकार का हकदार है तथा सभी को समानता प्राप्त है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जीवन, स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा और शोषण से मुक्ति जैसे मूल मानवाधिकारों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें