Good Daily News...


बुधवार, 17 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *📝आज दिनांक 👉*

     * 17 दिसम्बर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 26:34 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 17:11  तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* गर - 13:17 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सुकर्मा - 14:15 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 07:07

*🌄सूर्यास्त-* 17:26

*🌙चन्द्रोदय-* 29:37

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 10:26 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:16 से 13:34

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष बदी त्रयोदशी 26:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 17:12 से , विघ्नकारक भद्रा 26:33 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री संताजी महाराज जगनाडे पुण्यतिथि , मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती , श्री हरिदेव जोशी जयन्ती , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती , श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस व भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉पौष बदी चतुर्दशी 29:01 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:47 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:07 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् ,*

       *साधु वेत्ति यत: स्वयम्।*

*मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,*

      *बुधप्रोक्तं  न  वेत्ति स:।।*

*भावार्थ--*

       _अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ , वह उन्हें अपने आप जान लेगा और अपने गुण बुद्धिहीन (मूर्ख) मनुष्य को तो कतई न बताएँ , वह उन्हें समझ ही नहीं सकेगा l_


*17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1398 - मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।

1715 - सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया (पकडा गया , ऐसा भी वर्णन है )।

1777 - फ्रांस ने अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेशों की आजादी को मान्यता दी।

1779 - मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्‍व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।

1797 - नेपोलियन ने टॉलन को सुरक्षित करने के लिए फोर्ट एल'एइगुइललेट के खिलाफ एक सफल फ्रेंच चार्ज किया।

1891 - ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में कला, विज्ञान और उद्योग के ड्रेक्सेल संस्थान के रूप में उद्घाटन किया गया।

1903 - राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।

1907 - उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1914 - पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।

1914 - तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।

1925 - तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1929 - महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।

1931 - भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।

1933 - भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

1940 - महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1971 - भारत-पाक युद्ध समाप्त।

1996 - नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।

1998 - अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की।

2000 - भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।

2000 - नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2002 - तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।

2005 - भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2008 - केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।

2009 - लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।

2014 - अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

2019 - पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को मृत्‍युदंड की सज़ा सुनाई गई।

2019 - ब्रह्मोस मिसाइल के आर्मी वर्जन का ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में परीक्षण हुआ। 

2019 - चीन ने अपना दूसरा विमानवाहक पोत नौसेना में शामिल किया।

2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 55 वर्ष बाद चिलाहाटी - हल्दीबाड़ी रेल लाइन फिर शुरू हुई व भारत - बांग्लादेश आभासी शिखर सम्मेलन के बाद सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

2020 - इसरो ने नये संचार उपग्रह सी. एम. एस. - 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2020 - भारत के योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान किया गया।

2021 - भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’  से सम्मानित किया।

2021 - भारत और वियतनाम ने डाक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए "आशय पत्र" व समुद्र विज्ञान तथा पारिस्थितिकी में वैज्ञानिक तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

2021 - तमिलनाडु सरकार ने “तमिल थाई वाज़थु” को राज्य गीत (state song) के रूप में घोषित किया।

2022 - अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके आए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक थे।

2022 - भारत ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन बना , लगातार तीसरी बार उठाया खिताब।

2023 - महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट से नौ लोगों की मृत्‍यु हुई।

2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

2023 - आर्मी हॉस्पिटल (R&R) ने पहली बार दुर्लभ प्राथमिक प्रतिरक्षा क्षमता विकार से पीड़ित सात  साल के बच्चे का सफलतापूर्वक जीवन रक्षक बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया।

2023 - कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर उनके सम्मान में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा हुई।

2024 - एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक लोकसभा में पेश हुआ , पक्ष में 269 और विरोध में 198 वोट पड़े।


*17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1556 - रहीम - बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि।

1869 - सखाराम गणेश देउसकर - क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार थे।

1903 - लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।

1905 - मुहम्मद हिदायतुल्लाह - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।

1921 - हरिदेव जोशी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके (1920 का भी वर्णन)।

1930 - वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।

1955 - जगदीश शिवप्पा शेट्टार - भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1972 - जॉन अब्राहम - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।


*17 दिसंबर को हुए निधन👉*


1645 - नूरजहां - मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी।

1927 - राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।

1959 - भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।

2010 - सुरेन्द्र मोहन - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं समाजवादी विचारक थे।

2012 - बाल केशव ठाकरे भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी दल का गठन किया।

2019 - मराठी व हिंदी सिनेमा और रंगमंच के प्रख्यात कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का निधन।

2019 - मोहन बागान के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गीतानाथ गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2020 - उस्ताद इकबाल अहमद खान दिल्ली घराने के एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे।

2020 - सत्यदेव सिंह - पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।

2021 - पूर्व केंद्रीय मंत्री आर एल जलप्पा का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी शास्त्रीय टिम्पैनिस्ट और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता एलायने जोन्स (94) का निधन हुआ।

2024 - बेल्जियम के साइकिल चालक रिक वैन लूय (90) का निधन हुआ।

2024 -  अमेरिकी भाषाविद्, शोधकर्ता व शिक्षक विलियम लेबोव (97) का निधन हुआ।


*17 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री संताजी महाराज जगनाडे पुण्यतिथि।

🌟 मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती।

🌟 श्री हरिदेव जोशी जयन्ती।

🌟 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती।

🌟 श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस।

🌟 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस।

🌟 भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पंडित जी जैसा कहेंगे वैसा करूंगा, 2027 में 2012 वाला फाॅर्मूला दोहराएंगे अखिलेश,ऐसे बनेगी सपा की सरकार

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में तीखी टिप्पणी तेज हो गई है।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789