देवरिया । रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को डुमरी पांडे चक मार्ग पर हीरंदापुर गांव के पास एक चलती कर में अचानक आग लग गई ।कार में सवार लोगों बाहर कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्ष दर्शीओं के अनुसार कार जैसे ही हीरंदापुर गांव के पास पहुंची, उसमें से धुआं उठने लगा इससे पहले की चालक कुछ समझा पता कार से आग की तेज लपटे निकलने लगी, आग फैलना देखकर सवार सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल आए । कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह से जलकर आग में जलाने लगा ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया सूचना मिलने पर रामपुर कारखाना थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची ।दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल कर खाक हो चुकी थी ।बताया गया की जलती हुई कर अधिवक्ता पंकज मिश्रा की है ।आग लगने के का पता नहीं लग सका , प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शार्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जले हुए वाहन को सड़क से हटवा कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराया,घटना के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिएआवागमन बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सवार समय रहते बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ,और वाहन के कागजात तथा तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें