ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 21 दिसम्बर 2025*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 09:13 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 27:36 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बव. - 09:13 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वृद्धि - 16:35 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 08:16
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 16:11 से 17:28
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉पौष सुदी प्रतिपदा 09:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , सूर्य सायन उत्तरायणारंभ , दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्यरात्रि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:36 से सूर्योदय तक , सूर्य सायन मकर राशि में 20:31 पर, श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ , सायन / सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ , मेला श्री वानसुल देवता (रामवन) , श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती , श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती , श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस , श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस , श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस , श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस , जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 42वां) व साल का सबसे छोटा दिन - शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 10:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , शक पौष मासारंभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*जलबिन्दुनिपातेन*
*क्रमशः पूर्यते घटः ।*
*स हेतुः सर्वविद्यानां*
*धर्मस्य च धनस्य च ।।*
★(चाणक्यनीति - 12/20)
*भावार्थ👉*
_एक-एक जल बून्द निरंतर गिरने से घड़ा भर जाता है। इसी प्रकार धीरे-धीरे विद्या-अर्जन, धर्मसंचय व धन का भी संग्रह हो जाता है।_
*21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1784 - जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1847 - अमीर अब्देलकेदार ने आत्मसमर्पण किया और फ्रांसीसियों द्वारा कैद किया गया।
1849 - 1 यूएस स्केटिंग क्लब का गठन (फिलाडेल्फिया) में किया गया।
1894 - मैकेंज़ी बोवेल कनाडा के पांचवे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1898 - रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1907 - चिली के सैनिकों ने सांता मारिया स्कूल में खनन कर्मचारियों को आग लगा दी।
1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
1913 - दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921 - अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1937 - रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 - पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962 - अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 - ग्रीक और तुर्की साइप्रस के बीच अंतर - सांप्रदायिक लड़ाई शुरू हुई।
1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।
1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
1974 - पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 - स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 - नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2009 - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई
2012 - “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
2019 - इथियोपिया ने अंतरिक्ष में अपना पहला उपग्रह भेजा , इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।
2019 - सीरिया के चालीस लाख लोगों को मानवीय सहायता एक वर्ष के लिए बढ़ाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके रोक दिया।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल बैठक की।
2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 'लीजन ऑफ मेरिट' डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
2021 - स्वदेश में विकसित बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2021 - पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का सफल परीक्षण किया।
2021 - दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी।
2022 - मणिपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत व 25 घायल हुए।
2023 - मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी मिली , टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास हुआ।
2023 - लोकसभा ने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन आपराधिक कानून विधेयक पारित किए।
2023 - चीन में 6.2 तीव्रता के भूकम्प में मृतकों की संख्या बढ़कर 131 हुई।
2024 - प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत रवाना हुए , 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा।
2024 - ब्राजील में बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 38 लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल हुए।
2024 - नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकम्प आया।
*21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1550 - मान सिंह - बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1881 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1891 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।
1903 - भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे - भारत के अग्रणी उद्योगपति व गरवारे समूह के संस्थापक थे (पद्म भूषण सम्मानित)।
1908 - शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी - 1962 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए कर्नाटक (तब, मैसूर राज्य ) के मुख्यमंत्री थे ।
1918 - कुर्त वॉल्डहाइम - संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1921 - प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती - भारत के 17 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1932 - यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार ।
1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ।
1938 - श्याममणि देवी - एक ओडिसी शास्त्रीय संगीत गायिका।
1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
1966 - राजीव बजाज - बजाज ऑटो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
1974 - संजीव चतुर्वेदी - वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' प्राप्तकर्ता।
1989 - तमन्ना भाटिया - भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1998 - तेजस्विन शंकर एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट जो ऊंची कूद स्पर्धाओं में माहिर हैं।
*21 दिसंबर को हुए निधन👉*
1920 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1938 - महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
2007 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
2010 - गोपाल सिंह - राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व तीसरे राज्यपाल रहे।
2011 - पी के अयंगर - देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट।
2019 - प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।
2020 - मोतीलाल व्होरा (93) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
2022 - कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वचं पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति (89) का निधन हुआ।
2022 - ब्रिटिश वायुमंडलीय भौतिक विज्ञानी जॉन हैरिस (76) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट सोलो (99) का निधन हुआ।
*21 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 सायन / सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ।
🌟 मेला श्री वानसुल देवता (रामवन)।
🌟 श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती।
🌟 श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती।
🌟 श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस।
🌟 श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस।
🌟 श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस।
🌟 जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 42वां)।
🌟 साल का सबसे छोटा दिन - शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें