देवरिया।सांसद खेल स्पर्धा (लोकसभा–66, देवरिया) के अंतर्गत तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन दिनांक 23/12/2025 को Sanjeeva Singh Archery Institute एवं Srinet Global School, कान्हौली खास, देवरिया के प्रांगण में किया गया।
इस प्रतियोगिता में अंडर–10, अंडर–13, अंडर–15, अंडर–17 तथा ओपन (सीनियर) वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड—तीनों स्पर्धाओं में आयोजित की गई, जिसमें कुल 113 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस आयोजन की सबसे दिलचस्प और प्रेरणादायक बात यह रही कि विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी ओपन (सीनियर) श्रेणी में भाग लिया और पदक प्राप्त किए। यह उनके हौसले, आत्मविश्वास और खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। वहीं, नन्हे–नन्हे बच्चों की सहभागिता ने प्रतियोगिता को और भी जीवंत एवं उत्सवमय बना दिया।
प्रतियोगिता परिणाम
अंडर–10 बालिका
इंडियन राउंड
कुसुम – 238 (प्रथम)
आरोही – 214 (द्वितीय)
मानस्वी – 201 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
तरन्नुम – 189 (प्रथम)
प्रिया – 159 (द्वितीय)
आराध्या – 097 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
अंशिका – 309 (प्रथम)
आरुषी – 309 (द्वितीय)
अमृता – 066 (तृतीय)
अंडर–10 बालक
इंडियन राउंड
आयांश – 258 (प्रथम)
आयुष – 225 (द्वितीय)
उज्ज्वल – 069 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
प्रवीण – 348 (प्रथम)
कुंदन – 332 (द्वितीय)
उत्कर्ष – 329 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
उत्कर्ष प्रजापति – 349 (प्रथम)
अंकुश – 311 (द्वितीय)
उत्कर्षमणि – 310 (तृतीय)
अंडर–13 बालिका
इंडियन राउंड
सोनाली – 130 (प्रथम)
मन्नत – 048 (द्वितीय)
नैन्सी – 045 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
याश्री – 265 (प्रथम)
आरोही – 234 (द्वितीय)
आनंदी – 201 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
रिद्धि – 287 (प्रथम)
अंजली – 286 (द्वितीय)
सौम्या – 263 (तृतीय)
अंडर–13 बालक
इंडियन राउंड
आर्यन – 302 (प्रथम)
भोला – 225 (द्वितीय)
सलमान – 223 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
आलोक – 334 (प्रथम)
आयुष – 322 (द्वितीय)
आर्यन – 305 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
आर्यन – 278 (प्रथम)
शशांक – 217 (द्वितीय)
प्रतीक – 168 (तृतीय)
अंडर–15 बालिका
इंडियन राउंड
अर्पिता – 246 (प्रथम)
अंशिका – 087 (द्वितीय)
रुखसाद – 086 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
प्रज्ञा – 348 (प्रथम)
अमृता – 310 (द्वितीय)
अलाईशा – 262 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
अंशिका – 335 (प्रथम)
शिखा – 312 (द्वितीय)
अदिति – 164 (तृतीय)
अंडर–15 बालक
इंडियन राउंड
प्रमोद – 314 (प्रथम)
अंश – 215 (द्वितीय)
निलेश – 210 (तृतीय)
रिकर्व राउंड
जतिन – 353 (प्रथम)
प्रभात – 321 (द्वितीय)
अनंत – 319 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड
आर्य – 341 (प्रथम)
देव – 321 (द्वितीय)
अंश – 279 (तृतीय)
अंडर–1
बालिका (रिकर्व राउंड)
मानस्वी – 317 (प्रथम)
लिवांशि – 209 (द्वितीय)
बालक रिकर्व राउंड:
रोशन – 320 (प्रथम),
अतुल – 312 (द्वितीय),
युवराज – 249 (तृतीय)
कंपाउंड राउंड:
अभिषेक निषाद – 288 (प्रथम)
सीनियर (ओपन)
रिकर्व राउंड – बालक
तनय सिंहतिया – 313 (प्रथम)
गुरु – 301 (द्वितीय)
मनीष – 294 (तृतीय)
रिकर्व राउंड – बालिका
नमिता – 301 (प्रथम)
निकिता – 286 (द्वितीय)
कंपाउंड राउंड – बालिका (शिक्षिकाएँ)
अनामिका – 269 (प्रथम)
अनुष्ठा – 246 (द्वितीय)
संगिनी – 141 (तृतीय)
आयोजकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ खेल प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से देवरिया को तीरंदाजी के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री Anil Nayab (तहसीलदार, रुद्रपुर) द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और तीरंदाज बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “जिस प्रकार बच्चों के प्रदर्शन में निरंतर प्रगति देखने को मिल रही है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह स्पष्ट संकेत देता है कि ये प्रतिभाशाली बच्चे भविष्य में जिले, प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।”
उन्होंने आयोजकों को इस तरह के खेल आयोजनों के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस स्तर की खेल प्रतिभा तैयार होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और ऐसे प्रयासों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास होता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें