यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच ब्राह्मण विधायकों का बड़ा “जुटान” सत्ता के गलियारों में हलचल मचा रहा है।
ठाकुरों के बाद अब ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के नाम पर बैठक कर बड़े संकेत दिए हैं।
इसे ब्राह्मण विधायकों का नया “जुटान” माना जा रहा है।
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार शाम कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक हुई।
इस बैठक में पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र से करीब 45 से 50 विधायक पहुंचे।
खास बात यह रही कि इसमें केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि अन्य दलों से जुड़े ब्राह्मण विधायक भी शामिल हुए।
बैठक में मिर्जापुर से विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी उमेश द्विवेदी की अहम भूमिका बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में ब्राह्मण समाज की मौजूदा स्थिति पर खुलकर चर्चा हुई।
विधायकों का कहना था कि जाति आधारित राजनीति में कई वर्ग मजबूत हो गए हैं।
लेकिन ब्राह्मण समाज खुद को हाशिये पर महसूस कर रहा है।
उनका आरोप है कि संगठन और सरकार में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें