देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते हुए जानकारी दी है कि 3 नवंबर को रामपुर दुबे,7 नवंबर को धतुरा खास एवं 12 नवंबर को अधरंगी में पशुपालन विभाग द्वारा एकदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ पशुओं के बीमारियों से बचाव हेतु उपायों के बारे में जानकारी देने के लिए पशु चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी। शिविर में निशुल्क पशु चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान,बधियाकरण, गर्भाधान परीक्षण एवं बांझपन चिकित्सा आदि के साथ दवा भी वितरित किया जाएगा।
शनिवार, 1 नवंबर 2025
Home »
» पं.दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का किया जाएगा आयोजन







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें