*प्रत्युष विहार रामचक स्कूल में संविधान दिवस पर छात्रों ने ली शपथ*
रूद्रपुर (देवरिया)। प्रत्युष विहार रामचक स्कूल में बुधवार को संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। एक जिम्मेदार नागरिक वह है, जो ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुपति के पौत्र, भरौली निवासी मुकेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, आजादी हमें बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। संविधान हमारी उसी स्वतंत्रता की रक्षा की ढाल है। देश का भविष्य आप हैं, इसलिए अपने संस्कारों व कर्तव्यों को हमेशा सर्वोच्च स्थान दें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विजय बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, महक बरनवाल, प्रशान्त सिंह, संजीव मणि त्रिपाठी, दीपा यादव, दिव्या मिश्रा, प्रभाकर सिंह, काजल गोंड़, बंक बहादुर कुशवाहा, सुधांशु सिंह सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में बच्चों ने संविधान की रक्षा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महक बरनवाल ने किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें