*13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ की प्री-ट्रायल बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
आज दिनांक 26.11.2025 को मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद के समस्त खंड विकास के अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय के वीडियों कान्फ्रेन्सिंग भवन में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया, कि समस्त खंड विकास अधिकारी चिन्हित किये हुये मामलें को संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण करावे। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि दिनांक 10.12.2025 से 12.12.2025 तक माननीय न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। समस्त वादकारियों से अनुरोध है, कि आप विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को माननीय न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले है ग्राम सभा स्तर पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करावे एवं अब तक चिन्हित मामलों की संख्या से अवगत करावे। बैठक के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गई। उन्होंने कहा कि संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक तथा समाजवादी गणराज्य घोषित करता हैं तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता का अवसर प्रदान करता है।
इस बैठक में खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर, देसही देवरिया, पथरदेवा, तरकुलवा बैतालपुर, ग़ौरीबाजार रुद्रपुर, लार, सलेमपुर भाटपार रानी, बनकटा, उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें