Good Daily News...


शनिवार, 15 नवंबर 2025

स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह के प्रति किया गया जागरूक

 


*




जागरूकता व जांच शिविर का हुआ आयोजन


देवरिया, 15 नवम्बर, 2015।विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाओं और जीवनशैली सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविर में मधुमेह की जांच सहित से जुड़े जोखिम, इलाज और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें लोगों को मधुमेह के खतरों, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। इन शिविरों में मुफ्त शुगर और बीपी जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं और परामर्श भी दिया गया

सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर जागरूकता शिविर और जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मधुमेह से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार और नियमित निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान देना कम कर दिया है। इससे शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित खानपान के कारण मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों, जैसे सुबह की सैर में शामिल होते हैं, वह इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग जीवनशैली में बदलाव करके मधुमेह के खतरे को कम कर सकते हैं। उन्होंने बातया कि स्वास्थ्य इकाईयों पर प्रतिदिन लगभग 350 मरीज मधुमेह की बीमारी का इलाज कराने के लिए आते हैं। 

415 मधुमेह के रोगी मिले

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष "मधु के साथ जीना है स्वस्थ और सक्रिय जीवन" इस थीम पर  जागरूकता कार्यक्रमों और जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर  हुई जांच शिविर में मधुमेह के 415 रोगियों  की पुष्टि हुई।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789