Good Daily News...


रविवार, 30 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     



     *आज दिनांक 👉*

     * 29 नवम्बर 2025*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 23:16 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 26:23 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद 

*💫करण-* बालव - 11:52

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* हर्शण - 09:26 तक

*✨पश्चात्-* वज्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:54

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 13:16

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 20:34 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30

*🤖राहुकाल-* 09:31 से 10:50

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी नवमी 23:16 तक पश्चात् दशमी शुरू , महानन्दा नवमी (नवमी में नन्दा देवी के पूजन से विष्णुलोक की प्राप्ति) , कल्पादि नवमी , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , बुध मार्गी 23:08 पर ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र) , हरियाणा ग्रामीण  शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) , अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस व फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी दशमी 21:30 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:11 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 25:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:11 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*

     *बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।* 

*अपात्रे   प्रतिपत्तिश्च*

     *पात्रे  चाप्रतिपादनम्।।* 

     ★महाभारतम्  उद्योगपर्व ३३-५९

*अर्थात्*

      _न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए --- अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_


*29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।

1516 - फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

1775 - सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830 - पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

1870 - ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ। 

1889 - बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 'ग्लास हाउस' की आधारशिला रखी गई।

1916 - अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।

1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1947 - भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961 - दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।

1970 - हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1987 - कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।

1989 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

1999 - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

2001 - अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।

2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।

2005 - बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल 'हत्फ़-4', जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।

2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।

2007 -  परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

2008 - 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।

2008 - भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।

2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

2019 - अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।

2020 - अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।

2020 - ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए " स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।

2021 - नई दिल्ली- कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा के बाद राज्‍यसभा से भी पास हुआ।

2021 - भारतीय जैव-जेट ईंधन प्रौद्योगिकी को औपचारिक सैन्य प्रमाणन प्राप्त हुआ।

2021 - भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्‍लादेश के सीमा गार्ड की द्विवार्षिक बैठक सम्‍पन्‍न हुई।

2022 - अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर मिशन पर चीन की आपत्तियों को खारिज किया।

2022 - दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2022 - फिरोजाबाद में भयंकर आग से 4 बच्‍चों समेत परिवार के 6 लोग ज़िंदा जलाए।

2023 - भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

2023 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी दीl

2024 - महाराष्ट्र के गोदिंया में बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत व 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए।

2024 - भारतीय तटरक्षक बल ने कोच्चि तट पर 11वां राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास आयोजित किया।


*29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1427 - झेंगटोंग, चीन के सम्राट।

1802 - विल्हेम हॉफ - एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।

1803 - क्रिश्चियन एंड्रियास डॉपलर एक ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।

1849 - प्रोफेसर सर जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक।

1856 - थोबाल्ड वॉन बेथमैन हॉलवेग, जर्मनी के 5वें चांसलर।

1869 - ठक्कर बाप्पा - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।

1898 - क्लाइव स्टेपल्स लुईस एक ब्रिटिश लेखक और एंग्लिकन धर्मशास्त्री थे।

1908 - नागरकोइल सुदलाईमुथु कृष्णन - भारतीय तमिल अभिनेता-हास्य अभिनेता, थिएटर कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे।

1913 - अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

1932 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक।

1935 - कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।

1961 - टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता।

1977 - यूनिस खान, पाकिस्तान क्रिकेटर।


*29 नवंबर को हुए निधन👉*


1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1759 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।

1909 - प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।

1993 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

2002 - ओंकारनाथ श्रीवास्तव - कवि एवं समाचार प्रसारक।

2011 - इंदिरा रायसम गोस्वामी असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थी ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित , 2010 का भी वर्णन)।

2015 - ओटो न्यूमैन - अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।

2020 - सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

2022 - भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के दिग्गज व टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस. किर्लोस्कर (64) का निधन हुआ।

2023 -भाजपा एवं गुजरात के पूर्व विधायक सुनील ओझा का निधन हुआ।

2023 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर (100) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन पेशेवर फुटबॉलर रॉल्फ गीगर (89) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकन अकादमी पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक व नाटककार मार्शल ब्रिकमैन (85) का निधन हुआ।


*29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।

🔅 हरियाणा ग्रामीण  शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970)।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस।

🔅 फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789