Good Daily News...


शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की सितम्बर-2025 की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

 




देवरिया 14 नवंबर! मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की सितम्बर-2025 की त्रैमासिक बैठक गाँधी सभागार, विकास भवन देवरिया में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय के साथ भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी अमित गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम, डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आलोक पाण्डेय, उद्योग विभाग से एस. सिद्धिकी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी बी.पी. सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सूरज शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार तथा विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।

       बैठक में जनपद की ऋण जमा अनुपात की स्थिति तथा वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की बैंकवार समीक्षा की गई। सितम्बर-2025 को समाप्त तिमाही में जनपद ने वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्य 5,63,069.65 लाख रुपये के सापेक्ष 3,07,103.25 लाख रुपये के ऋण वितरण की उपलब्धि हासिल की, जो लक्ष्य का 54.54 प्रतिशत है। कृषि क्षेत्र में उपलब्धि 52.58 प्रतिशत तथा कुल प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में 39.93 प्रतिशत रही, जिसे अध्यक्ष द्वारा संतोषजनक बताया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि जनपद का ऋण जमा अनुपात तिमाही में 42.20 प्रतिशत रहा, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसे बढ़ाकर राज्य के औसत 59 प्रतिशत लक्ष्य तक पहुँचाने के निर्देश दिए। जनपद के उन प्रमुख बैंकों को, जिनका ऋण जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

         मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल ऋण वितरण में प्रगति कम होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी बैंकों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में शासकीय योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसान क्रेडिट कार्ड, व्यवसाय ऋणों, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद तथा माटी कला योजना से संबंधित ऋण प्रकरणों को समय से स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया गया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सूरज शुक्ला ने कृषि ऋण लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकों से विशेष सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

         भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी ने बैंकों को ‘आपकी कुंजी आपका अधिकार’ कार्यक्रम के तहत शाखावार सूचियाँ उपलब्ध रखने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बैंक सखी एवं समूह सखी के माध्यम से खाताधारकों से संपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक लोगों को जमा राशि लौटाने की प्रक्रिया में लाभ मिल सके।

      बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने बैंकों को पुराने नोटों के विनिमय और नए सिक्कों के वितरण हेतु सभी शाखाओं में विशेष कैम्प लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर अग्रणी जिला अधिकारी अमित गुप्ता द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजनाओं पर विशेष जोर देने का आह्वान किया तथा सभी योग्य किसानों का फसल बीमा समयबद्ध रूप से कराने के निर्देश भी दिए।

         अन्त में अग्रणी जिला प्रबंधक आर.एस. प्रेम ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के आश्वासन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया और बैठक का समापन किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789