देवरिया। विकास खंड गौरीबाजार अन्तर्गत पशु चिकित्सालय के कर्मचारी रमाशंकर यादव को 38 वर्ष की सेवा सकुशल करने के बाद सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार ने श्री यादव को कर्मठ एवं विभागीय कार्यों में सदैव सहयोग करने वाला बताया। विभागीय कार्यों के कारण क्षेत्र के लोगों में इनकी विशेष पहचान रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि इनका व्यवहार एवं विभागीय कार्यों में मनोयोग से कार्य करना अनुकरणीय है। विदाई समारोह में वेटनरी फार्मासिस्ट धनंजय सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी नंदलाल प्रसाद, मनीष कुमार, रामाशीष यादव एवं इंजीनियर सिंह के साथ पैरावेट्स एवं स्थानीय लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें