प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर की सुबह लगभग 10.40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। मोदी और योगी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और सड़क मार्ग से ताज होटल पहुंचेंगे। पुलिस लाइन से होटल ताज के बीच भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि छह स्थानों पर पारंपरिक तरीके से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पुलिस लाइन गेट पर अभिवादन करेंगी। यात्रा मार्ग पर रोड-शो जैसा माहौल होगा। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के पीएम के सम्मान में आयोजित दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे। दोपहर 2:30 बजे वह पुलिस लाइन हेलीपैड से बाबतपुर एयरपोर्ट जाकर दिल्ली चले जाएंगे।
साभार







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें