देवरिया 02 सितंबर।
महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित ‘‘संकल्प’’ हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत सितम्बर माह में आयोजित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम (दिनांक 02 से 12 सितम्बर 2025) का शुभारंभ आज विद्यालय सी0एस0 मेमोरियल, रामरक्षन, रूद्रपुर, देवरिया में किया गया।
इस अवसर पर हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, देवरिया के कार्मिकों द्वारा “Special Awareness and Capacity Building Session on All Women Centric Schemes and Policies” विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती मंशा सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। श्रीमती नीतू भारती, केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर ने अभियान के प्रमुख उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सभी महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों से अवगत कराया। श्रीमती मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर ने महिला हेल्पलाइन तथा महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चौकी प्रभारी रामलक्षन, महिला आरक्षी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें