देवरिया, 22 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण 30 सितम्बर से प्रारंभ होगा।
आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितम्बर को सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन और 25 अक्टूबर को द्वितीय पुनर्प्रकाशन किया जाएगा। फार्म 18 या 19 में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवम्बर तय की गई है। 20 नवम्बर तक पांडुलिपियों की तैयारी और निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण पूरा करा लिया जाएगा।
निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 25 नवम्बर को होगा। इसके बाद 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जाएँगी। इनका निस्तारण 25 दिसम्बर तक कर लिया जाएगा। इसके उपरांत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसम्बर को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित मण्डलायुक्त कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, देवरिया से संपर्क किया जा सकता है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें