देवरिया, 22 सितम्बर 2025।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जानकारी दी कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु 25 सितम्बर, 2025, दिन बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “सैनिक बन्धु” बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक समय सायं 04.00 बजे नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट, देवरिया में होगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण हेतु लिखित प्रार्थना पत्र (तीन प्रतियों में) लेकर समय से बैठक में उपस्थित हों। बैठक में प्रतिभाग करने से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें