देवरिया 01 सितंबर 2025।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 3 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जीआईटीआई कैम्पस, देवरिया परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी श्रीराम फाइनेंस द्वारा देवरिया जिले के लिए साक्षात्कार के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता पदानुसार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता अथवा मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें