देवरिया, 11 सितम्बर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया के प्रधानाचार्य के.के. राम ने बताया कि संस्थान परिसर में 15 सितम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से प्लेसमेंट आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर कई नामी कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट में बिटरा इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (गुजरात), मुनजाल क्री क्रिकु इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (गुजरात) तथा मिंडा फुरुक्या इलेक्ट्रिक प्रा. लि. (हरियाणा) अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
तकनीकी योग्यता के अंतर्गत मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रोबोटिक टी टी एल तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक टी टी एल व्यवसाय से संबंधित अभ्यर्थी इसमें सम्मिलित हो सकते हैं।
प्लेसमेंट में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें