देवरिया 04 सितंबर 2025!
अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2025 के अंतर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के आयोजन हेतु पूर्व में निर्गत रोस्टर दिनांक 28 दिसम्बर 2024 के अनुसार माह सितम्बर का पहला शनिवार अर्थात 06 सितम्बर 2025 को तहसील दिवस प्रस्तावित था। किंतु इस तिथि को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित होने के कारण शासनादेश के अनुसार उक्त दिवस का सम्पूर्ण समाधान दिवस अब अगले कार्य दिवस 08 सितम्बर 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 08 सितम्बर को तहसील देवरिया सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त तहसील सलेमपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), तहसील बरहज में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा तहसील भाटपाररानी में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय अधिकारी तहसील देवरिया सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे, जबकि तहसील स्तरीय अधिकारी अन्य तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। शेष रोस्टर पूर्ववत प्रभावी रहेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें