Good Daily News...


सोमवार, 18 अगस्त 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई चौपाल

 






  देवरिया 18 अगस्त 2025! विकास खण्ड लार अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनकटा अमेठिया में मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

         चौपाल के दौरान पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। निराश्रित महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धजनों को वृद्धा पेंशन, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त उपलब्ध कराई गई। पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी कार्ड एवं पात्र गृहस्थी कार्ड प्रदान किए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक दिए गए तथा लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई। बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक करने के लिए बैडमिंटन  और बैट भी वितरित किए गए।

         चौपाल की शुरुआत स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से हुई। बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक  कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

      चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस उनकी हर समस्या पर तत्परता से कार्रवाई करेगी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

      इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

        चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789