देवरिया, 01 अगस्त 2025:
जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मा० सदस्य जिला एकीकरण समिति सहित जनपद के विशिष्ट जनों एवं विभिन्न सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं ने सहभागिता की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा आपसी एकता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर जनपद के विशिष्ट व्यक्तियों दामोदर सिंह ग्रन्थी, विस्मिल्लाह लारी, कमलेश पाण्डेय, विश्वजीत सिंह सैथवार, बबीता चौहान, प्रभा भारती, राजन मणि त्रिपाठी, डॉ. राधेश्याम शुक्ल, संदेश यादव, अंजलि अरोड़ा एवं सर्वेशनाथ त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए।
बैठक में सर्वेशनाथ त्रिपाठी द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर "समरसता भोज" आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा सराहा गया। वहीं, दामोदर सिंह ग्रन्थी ने प्रकाश उत्सव के अवसर पर एकीकरण समिति के मा० सदस्यों को प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं सदस्य, जिला पंचायत ने कहा कि जिला एकीकरण समिति अपने उद्देश्यों की सफलतापूर्वक पूर्ति कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।
बैठक के अंत में अध्यक्ष, जिला पंचायत द्वारा जनपद की महान विभूतियों एवं आमंत्रित अतिथियों को उनके समय और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बैठक सम्पन्न घोषित की गई।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें