Good Daily News...


रविवार, 17 अगस्त 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    



     *आज दिनांक 👉*

     * 17 अगस्त 2025*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* भाद्रपद 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 19:26 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 27:18 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* तैतिल - 08:30 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* व्याघात - 25:40 तक

*✨पश्चात्-* हर्शण 

*🌅सूर्योदय-* 05:50

*🌄सूर्यास्त-* 18:59

*🌙चन्द्रोदय-* 24:23

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51

*🤖राहुकाल-* 17:20 से 18:59

*🎑ऋतु-* वर्षा 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग 04:39 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 04:39 से 19:25 तक , सिंह संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 08:17 तक (छत्र- स्वर्ण , वस्त्र-दान , गंगा स्नान) , मनसा पूजा समाप्त , गोकुलाष्टमी , नन्दोत्सव , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.) , मेला श्री बंद्राल (कुल्लू) , श्री निकलस महाराज पुण्य तिथि (नागपुर) , श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस व इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 17:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अधरं मधुरं वदनं मधुरं*

     *नयनं  मधुरं  हसितं  मधुरं।* 

*हृदयं मधुरं गमनं मधुरं*

     *मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्।।* 

*वसुदेवसुतं देवं*

       *कंसचाणूरमर्दनम्।* 

 *देवकी परमानन्दं*

        *कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।* 

 *भावार्थ👉* 

          _श्री मधुरापधिपति का सब कुछ मधुर है। उनके अधर मधुर हैं। मुख मधुर है, नेत्र मधुर हैं, हास्य मधुर है और गति भी अति मधुर है। ऐसे ही कंस और चाणूर का वध करने वाले देवकी के आनंदवर्धन, वासुदेवनन्दन जगद्गुरु श्रीकृष्ण भगवान की मैं वन्दना करता हूँ।_


*17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।

1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।

1835 – सोलोमन मेरिक ने रिंच का पेटेंट कराया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 – अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।

1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।

1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया।

1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में लंदन की पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

1945 – कोरिया प्रायद्यीप का विभाजन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में हुआ।

1945 – इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ।

1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।

1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

1960 – पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली।

1961 – कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया।

1970 – अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क सिटी से फिलाडेल्फिया ले जाई गई।

1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया।

1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1982 – अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी।

1987 – हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली।

1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।

1998 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली। अपने ऊपर लगे आरोपों पर ग्रैंड जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे।

2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, 2000 - ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।

2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।

2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।

2008 - अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

2019 - भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।

2019 - भारत ने साप्ताहिक जोधपुर - मुनाबाओ थार लिंक एक्सप्रेस के संचालन को रद्द कर दिया।

2020 -  ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड के नवोन्मेष चुनौती कोष की शुरुआत की।

2020 - गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में मुफ्त सर्च सेवा बंद करने की चेतावनी दी।

2021 - भारत के बीस राज्यों से जनजातीय उत्पादों की पहचान जीआई टैगिंग के लिए की गई।

2022 - महाराष्ट्र की जनता ने राज्य सरकार की अपील पर सुबह 11 बजे सरकारी और निजी संस्थानों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

2022 - भारत और थाईलैंड संयुक्‍त आयोग की नौवीं बैठक बैंकॉक में सम्‍पन्‍न हुई।

2022 - महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की टक्कर होने से 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए 13 गम्भीर।

2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बड़े बम धमाके से इमाम सहित 20 की मौत हुई व 40 से अधिक घायल हुए।

2023 - बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप (पीजीए) ओलंपिया फील्ड्स नॉर्थ कोर्स , यूएसए में शुरू हुई।

2023 - चन्द्रायण-3 : विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - झारखंड के सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र में बैल को बचाने कुएं में उतरे 7 लोग , तभी धंस गई मिट्टी; 5 की मौत हुई।

2023 - GRSE में बनाए जा रहे प्रोजेक्ट 17ए के छठे स्टील्थ फ्रिगेट विंध्यगिरि को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा शिपयार्ड में लॉन्च किया गया।

2023 - भारत , त्रिनिदाद तथा टोबैगो ने इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

2024 - भारत ने *‘तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन’* की मेजबानी की।

2024 - कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बादल फटने से एक पुल टूटा , भारी बारिश से कई सड़कें नदी में तब्दील हुई।


*17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*


1916 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त ।

1932 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (नोबेल पुरस्कार) आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।

1941 - वॉय. वी. रेड्डी - भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।

1941 - बिमल जालान - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर ।

1961 - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।


*17 अगस्त को हुए निधन👉*


1909 - मदनलाल ढींगरा , भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।

1949 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।

1958 - सर जॉन हुबर्ट मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।

1982 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।

2007 - दशरथ माँझी यानी "माउंटेन मैन" , बिहार के एक गरीब मजदूर थे।

2019 - करीब 20 साल तक दूरदर्शन न्यूज की एंकर रहने वाली पत्रकार नीलम शर्मा का निधन।

2020 - सुर-सम्राट पंडित जसराज का अमरीका के न्‍यू जर्सी शहर स्थित अपने घर में 90 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।

2020 -  मदारी और दृश्यम जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हुआ।

2022 - जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता (87) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी संगीतकार बॉबी एली (77) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रियाई पर्वत धाविका गुड्रुन प्लुगर (50) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई तैराक जॉन डेविट (86) का निधन हुआ।

2024 - डच फुटबॉल मिडफील्डर और मैनेजर हैंस आइजकेनब्रोक (84) का निधन हुआ।


*17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।

🔅 मेला श्री बंद्राल (कुल्लू)।

🔅 श्री निकलस महाराज पुण्य तिथि (नागपुर)।

🔅 श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस।

🔅 इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789