*फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, जटिलता बताकर और दवा के महत्व बताकर दवा का सेवन कराया*
देवरिया, 22 अगस्त, 2025।फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान के दौरान पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्य फाइलेरिया की गंभीरता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभियान में दवा खाने से इनकार वाले लोगों को पीएसपी सदस्य बीमारी की गंभीरता के बारे में लोगों देने के साथ उन्हें दवा खाने के लिए राजी कर दवा का सेवन करा रही टीम का सहयोग कर रहा है। पीएसपी ने शुक्रवार को विद्यालयों में बूथ लगाकर 450 बच्चों व 18 शिक्षकों को दवा का सेवन कराया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौली में सीएचओ के नेतृत्व में ग्राम प्राधन, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से पीएसपी का गठन किया गया है। पीएसपी के माध्यम से फाइलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पीएसपी सदस्य फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन कराने में सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएसपी सदस्य सीएचओ, एएनएम, आशा शिक्षक ने लीलावती शिक्षण संस्था में बूथ लगाकर विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता के प्रति जागरूक किया। बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी से बचाव के लिए साल में एक बार लगातार पांच साल दवा के सेवन से इस बीमारी से बचा जा सकता है। पीएसपी सदस्यों ने बूथ के माध्यम से 450 बच्चों और 18 शिक्षकों को बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन कराने में सहयोग किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें