ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 28 जुलाई 2025*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 23:26 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 17:36 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज - 11:00 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* परिघ - 26:54 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 08:54
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 24:01 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:21 से 09:03
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉श्रावण सुदी चतुर्थी 23:26 तक पश्चात् पंचमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , दुर्वा गणपति व्रत , वरद् चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , श्रावण सोमवार व्रत , शिव पूजन / जलाभिषेक , श्री नाग - चतुर्थी व्रत , मंगल कन्या राशि में 19:59 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:36 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:01 से 23:25 तक , श्रवण तप प्रारम्भ (जैन , पंचांगभेद) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी) , मेला तीज (जयपुर का दूसरा दिन) , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस , श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 24:48 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री नागपंचमी व्रत (मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में , देशाचारे) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा , तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*प्रातः स्मरामि*
*भवभीतिहरं सुरेशं*
*गङ्गाधरं वृषभ -*
*वाहनमम्बिकेशम्।* *खट्वाङ्गशूल -*
*वरदाभय-हस्तमीशं*
*संसार - रोगहर -*
*मौषधमद्वितीयम् ।।*
*भावार्थ👉*
_संसार के भय को नष्ट करने वाले, देवेश, गंगाधर, वृषभवाहन, पार्वतीपति, हाथ में खट्वांग एवं त्रिशूल लिए हुए और संसार रूपी रोग का नाश करने के लिए अद्वितीय औषध स्वरूप, अभय एवं वरद मुद्रायुक्त हस्तवाले भगवान् शिव का मैं प्रातःकाल में स्मरण करता/करती हूँ।_
*28 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1717 - पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1751 - कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई।
1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
1977 - ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
1990 - अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
2019 - रेत पर कलाकृतियां बनाने वाले मशहूर भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया।
2019 - ईरान ने अरक में लगे अपने हैवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर को फिर से चालू किया ।
2020 - चीन ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हांगकांग की प्रत्यर्पण संधियों को स्थगित करने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा - न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया।
2020 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई।
2021 - भारतीय वायु सेना ने औपचारिक रूप से पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के हासीमारा वायु सेना स्टेशन में रफाल लड़ाकू विमान को 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया।
2022 - भारतीय नौसेना ने अपने निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) 'विक्रांत' की डिलीवरी लेकर समुद्री इतिहास रचा।
2022 - भारतीय नौसेना को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से दो MH-60 R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए।
2022 - भारत, फ्रांस व संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक नई दिल्ली में हुई।
2022 - भारत व रूस ने मॉस्को में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
2022 - राजस्थान के बाड़मेर में हुए मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर मोहित राणा व फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हुए।
2022 - महाराष्ट्र की 7 वर्षीय लड़की देशना ने 20 कारों के नीचे सबसे तेज (13.74 सेकेण्ड) लिम्बो स्केटिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
2022 - भारत में पहली बार हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया व इंग्लैंड के बर्मिंघम में आधिकारिक तौर पर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई।
2023 - पाकिस्तान में पुलिस ने एक बड़ा आतंकी हमला टालते हुए 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
2023 - अमेरिका ने ताइवान के लिए 345 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।
2023 - सिंगापुर में 20 साल में पहली बार महिला को फांसी दी गई।
2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में जी20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 - भारत ने इंडिया स्टैक साझा करने के लिए पापुआ न्यू गिनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 - राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट https://npstrust.org.in का शुभारंभ हुआ।
2023 - स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी ने दुनिया का सबसे विशाल संचार उपग्रह ह्यूजेस ज्यूपिटर 3 का प्रक्षेपित किया।
2023 - कनाडा के कैलगरी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हुई।
2024 - पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल, शूटिंग में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीता।
2024 - भारत और सऊदी अरब द्वारा निवेश पर उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक का आयोजन हुआ।
*28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1165 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि।
1909 - कासू ब्रह्मानंद रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग।
1927 - रामेश्वर ठाकुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 - तरलोचन सिंह
भारत के पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव रहे।
1936 – वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स। इन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए व 235 विकेट लिए।
1957 - अनिल जनविजय - हिन्दी के कवि, लेखक व रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1972 - आयशा जुल्का -भारतीय फिल्म अभिनेत्री।
1983 - सुविज्ञ शर्मा -भारतीय कलाकार, चित्रकार व उद्यमी।
1983 - वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार व निर्माता।
1986 - हुमा क़ुरैशी- हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री।
*28 जुलाई को हुए निधन👉*
1972 - चारू मजूमदार - 'भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी' के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
2007 - काजी लेण्डुप दोर्जी - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 - जगदीश राज खुराना पूर्व बॉलीवुडट अभिनेता थे।
2014 - मधुकर दिघे मेघालय के पूर्व राज्यपाल। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2016 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका।
2017 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2019 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन।
2019 - मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर रॉय का निधन। वह विधानसभा अध्यक्ष से पहले मेघालय के सीएम भी रहे थे।
2020 - बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन।
2021 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था (पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता)।
2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी हारलैंड इरविन कार्ल (91) का निधन हुआ।
2023 - इतालवी इतिहासकार , लेखिका व उपन्यासकार डेनिला कोमास्ट्री मोंटानारी (74) का निधन हुआ।
2023 - ब्रिटिश टेलीविजनकार व संगीतकार जेम्स माविन पार्कर (88) का निधन हुआ।
2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एडविन जॉन लॉन्ग (90) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी व्यवसायी व रिपब्लिकन पार्टी के राजनेता लुइस डेलुका (89) का निधन हुआ।
2024 - चिनो एक्सएल अमेरिकी रैपर और अभिनेता का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी)।
🔅 मेला तीज (जयपुर का दूसरा दिन)।
🔅 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस।
🔅 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें