ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 26 जुलाई 2025*
*शनिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया - 22:44 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 15:53 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बालव - 11:00 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्यतीपात - 28:06 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 06:56
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 15:53 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:03 से 10:45
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉श्रावण सुदी द्वितीया 22:44 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सिंधारा (देशाचार से) , चंद्रदर्शन शुभ , श्री अश्वत्थमारुती पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , शुक्र मीन राशि में 08:57 पर , व्यतीपात पुण्यम् , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , धर्मसम्राट यतिचक्र चूड़ामणि पूज्य चरण - रज स्वामी करपात्र जी महाराज जयन्ती , श्री नीलमणि जयंती (श्री सरस माधुरी जयंती , 162वीं - 26 जुलाई से 1 अगस्त तक) , भगवान श्री सुमतिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण शुक्ल द्वितीया) , प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती , योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती , श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस व कारगिल विजय दिवस (कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण सुदी तृतीया 22:44 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , हरि तृतीया (हरियाली श्रावण तीज) , शृंगार / सिंधारा (देशाचार से) , मेला तीज (जयपुर) , हिजरी सफ़र 2 मासारम्भ (मुस्लिम)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*क्षणशः कणशश्चैव*
*विद्यामर्थं च साधयेत् ।*
*क्षणत्यागे कुतो विद्या*
*कणत्यागे कुतो धनम्॥*
*भावार्थ👉*
_क्षण-क्षण विद्या के लिए और कण-कण धन के लिए प्रयत्न करना चाहिए। समय नष्ट करने पर विद्या और साधनों के नष्ट करने पर धन कैसे प्राप्त हो सकता है।_
*26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
1757 - हस्टेनबेक पर लड़ाई: फ्रांसीसी सेना कम्बरलैंड के राजा से हार गई।
1760 - ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।
1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
1803 - इंग्लैंड में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच वैगॉन्वे खोला गया।
1805 - मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1835 - हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।
1858 - बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति थे।
1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1933 - विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।
1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
1997 - श्रीलंका ने 'एशिया कप' जीता ।
1997 - खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
2002 - इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
2002 - प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
2004 - अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
2014 - भारत सरकार की My Gov पहल नामक नागरिक केन्द्रित प्लेटफॉर्म की शुरूआत की गई।
2019 - नेता बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 - चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया।
2020 - भारत से बांग्लादेश के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की गई।
2020 - मालदीव ने अपना 55वां स्थापन दिवस मनाया।
2021 - कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।
2021 - ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
2022 - लोकसभा ने परिवार अदालत संशोधन विधेयक 2022 ध्वनि मत से पारित किया।
2022 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 28,732 करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2022 - 'आत्मनिर्भर भारत': आईडेक्स-डीआईओ ने रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र - 'भारत मंडपम्' का लोकार्पण किया।
2023 - लोकसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 पारित हुआ।
2023 - विश्व की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत - सूरत डायमंड बोर्स, 660,000 वर्ग मीटर में (पेंटागन से भी बड़ी) का अनावरण सूरत, भारत में आर्किटेक्चरल स्टूडियो मॉर्फोजेनेसिस द्वारा किया गया।
2024 - बक्सर के चौसा थर्मल पावर प्लांट की पहली यूनिट की टेस्टिंग प्लांट के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
*26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
1874 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1904 - मालती देवी चौधरी (नी सेन) एक भारतीय नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता कार्यकर्ता और गांधीवादी थीं ।
1914 - विद्यावती 'कोकिल' - भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
1915 - कृष्ण पट्टाभि जोयीस भारत के एक योगाचार्य थे जिन्होने अष्टांग विन्यास योग नामक योग की शैली का विकास किया।
1972 - जुगल हंसराज हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1986 - मुग्धा गोडसे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं।
1989 - दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।
*26 जुलाई को हुए निधन👉*
1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1925 - अमेरिकी ओरेटर और राजनेता विलियम जेनिंग्स ब्रायन का निधन।
1926 - अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और व्यापारी रॉबर्ट टॉड लिंकन का निधन।
1952 - एवा पेरोन अर्जन्टीना के अधिनायक हुआन डोमिन्गो पेरान कि पत्नी थी।।
1966 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1971 - अमेरिकी फोटोग्राफर डायने अरबस का निधन।
1973 - स्विस-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक हंस अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन।
1983 - सत्य नारायण सिन्हा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
2013 - सॉन्ग जॅ-की दक्षिण कोरियाई मानव अधिकार कार्यकर्ता / नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।
2013 - उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
2020 - दो बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का पेरिस / फ्रांस में 104 वर्ष की आयु में निधन।
2021 - कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हुआ।
2022 - पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी (63) का निधन हुआ।
2022 - बंगाल में एक रुपये के डॉक्टर' के नाम से लोकप्रिय पद्मश्री से सम्मानित डॉ सुशोवन बंधोपाध्याय (84) का निधन हुआ।
2023 - जर्मन लेखक मार्टिन वालसर (96) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी संगीतकार रैंडी मीज़नर (77) का निधन हुआ।
2023 - आयरिश गायक-गीतकार सिनीड ओ’कॉनर (56) का निधन हुआ।
2023 - लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा (65) का निधन हुआ।
2024 - ब्रिटिश ओपेरा बैरिटोन बेंजामिन लक्सन (87) का निधन हुआ।
*26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 धर्मसम्राट यतिचक्र चूड़ामणि पूज्य चरण - रज स्वामी करपात्र जी महाराज जयन्ती।
🔅 श्री नीलमणि जयंती (श्री सरस माधुरी जयंती , 162वीं - 26 जुलाई से 1 अगस्त तक)।
🔅 भगवान श्री सुमतिनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण शुक्ल द्वितीया)।
🔅 प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती।
🔅 योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती।
🔅 श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस।
🔅 कारगिल विजय दिवस (कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें